आम के फायदे, गुण और नुकसान-Mango Benefits & Side Effects In Hindi



आम-Mango In Hindi

आम को अंग्रेजी में Mango के नाम से जाना जाता है जिसका वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका है। आम एक भारतीय और स्वादिष्ट फल है। आम को फलों का राजा कहा जाता है। इसका व्रक्ष भारत के लगभग सभी प्रान्तों में होता है। जब यह फल पक जाता है अथार्त खाने योग्य बन जाता है तो इसका स्वाद मीठा हो जाता है और यह पीले रंग का होता है। यह बाजार में गर्मी के मौसम में उपलब्ध होता है।

भारत में मुख्य रूप से 12 किस्म के आम होते हैं। इसकी मूल प्रजाति को भारतीय आम कहते हैं। आमों की प्रजाति को मेंगीफेरा कहा जाता है। इस फल की प्रजाति पहले केवल भारतीय उपमहाद्वीप में मिलती थी, इसके बाद धीरे धीरे अन्य देशों में फैलने लगी। इसका सबसे अधिक उत्पादन भारत में होता है। यह भारत, पाकिस्तान और फिलीपींस में राष्ट्रीय फल माना जाता है और बांग्लादेश में इसके पेड़ को राष्ट्रीय पेड़ का दर्जा प्राप्त है।

आम के औषधीय गुण-Medicinal Properties Of Mango In Hindi

  • आम को फल समझ कर नहीं अपितु एक औषधी समझकर सेवन करना चहिये। आम कई गुणों से भरपूर है आम बायोएक्टिव कंपाउंड और फाइबर होने के कारण यह स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।
  • आम विटामिन ए, बी और सी के साथ-साथ पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, कैल्शियम और फॉस्फोरस के सबसे बड़े स्त्रोतों में से एक हैं। इनमें प्री-बायोटिक फाइबर और पालीफेनोलिक फ्लावोनोइड एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर होते हैं। 
Read More - Mango Nutrition

आम के सेवन का तरीका और सही समय-Right Time To Eat Mango In Hindi

पके आम का सेवन : ये सबसे अच्छा तरीका है आम के सेवन करने का पका आम लेकर उसको धो लें फिर उसे चूसे या खा लें छिलके को उतारकर।

जूस का सेवन : जूस निकालने के लिए पके हुए आम को छील लें फिर उसके पीस करके मिक्सर में डाल लें ऊपर से थोडा सा कच्चा दूध डाल दें अब इसे मिक्स कर दें फिर इस जूस का सेवन करें।

आम के फायदे-Mango Benefits In Hindi


1. कैंसर में फायदेमंद आम-Beneficial Mango In Cancer In Hindi


आम केंसर से लड़ने में हमारी मदद करता है क्यूंकि आम में एंटीऑक्सीडेंट कोलोन कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट होते हैं जो केंसर को ठीक करने में लाभदायक होते हैं। जानिए : कैंसर का आयुर्वेदिक इलाज

2. लू से बचने हेतु आम-Mango To Avoid Lu In Hindi


कच्चे आम को पानी में उबाल लें फिर इसे मिक्स करके इसमें पुदीना रस, जीरा, काली मिर्च, चुटकी भर नमक और स्वादानुसार शक्कर मिलाएं अब इसमें से एक गिलास रस का सेवन करें इससे लू की समस्या में राहत मिलती है। जानिए : लू के घरेलू नुस्खे

3. अपच में फायदेमंद आम-Beneficial Mango In Indigestion In Hindi


हरे आम के गुठलियों को निकालकर उन्हें धूप में अच्छी तरह से सुखा लें। फिर उन्हें पीसकर उनका पाउडर बना लें फिर इस पाउडर में स्वादनुसार काला नमक व् जीरा मिला लें। और जब भी अपच की शिकायत हो थोड़ी मात्रा में ये चूर्ण खाएं, इससे अपच की समस्या दूर हो जाएगी। जानिए : अपच के घरेलू नुस्खे

4. आम है त्वचा के लिए फायदेमंद-Mango Is Beneficial For Skin In Hindi


आम के गूदे का पैक लगाने या फिर उसे चेहरे पर मलने से चेहरे पर निखार आता है और विटामिन सी संक्रमण से भी बचाव करता है। क्यूंकि आम में कुछ ऐसे एंजाइम होते हैं जिससे त्वचा पर निखार आता है। जानिए गोरे होने के घरेलू नुस्खे

5. कोलेस्ट्रॉल के लिए फायदेमंद आम-Beneficial Mango For Cholesterol In Hindi

आम में फाइबर और विटामिन सी अच्छी मात्रा में होते हैं जो लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (एमलीएल) यानी बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में मदद करते हैं। जानिए : कोलेस्ट्रॉल क्या है

6. वजन कम करने के लिए फायदेमंद आम-Beneficial Mango To Lose Weight In Hindi


आम की गुठली में मौजूद रेशे शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में बहुत फायदेमंद होते हैं। आम खाने के बाद भूख कम लगती है, जिससे ओवर डाइटिंग का खतरा कम होता है। Also Read : How To Weight Loss In 7 Days In Hindi

7. भूख बढ़ाने में फायदेमंद आम-Beneficial Mango In Hunger Rise In Hindi


आम के रस में थोडा सा सेंधा नमक और थोड़ी सी चीनी मिलाकर पीना चाहिए ऐसा करने से भूक की समस्या में बहुत लाभ होता है।

8. कमजोरी में फायदेमंद आम-Beneficial Mango In Weakness In Hindi

जो भी व्यक्ति कमजोर होते हैं उन्हें ढूध में आम का रस मिलाकर पीना चाहिए क्यूंकि इसमें कुछ ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं जो शरीर को उर्जा प्रदान करते हैं। आम कमजोरी को दूर करने के साथ-साथ ये वीर्य को भी बढाता है।

यह भी पढ़ें : आम के चमत्कारी फायदे

आम खाने के नुकसान-Side Effects Of Mango In Hindi

1. गले की खरास : आम का जादा सेवन करने से गले में खरास हो जाती है यह तब होता है जब आम के सिर वाले हिस्से को सही से साफ नहीं करते या उसका हल्का तरल पदार्थ बाहर नहीं निकालते।

2. मधुमेह रोग हो सकता है : इसके अधिक सेवन से रक्त-शर्करा के स्तर में बढ़ोतरी हो सकती है जिसकी वजह से मधुमेह रोग हो सकता है।

3. दस्त हो सकते हैं : आम में फाइबर भी अच्छी मात्रा में निहित है जिसके अत्यधिक सेवन से आपको दस्त की शिकायत हो सकती है।

4. गर्मी बढ़ सकती है : इसके अधिक सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है इसलिए आम का सेवन कम करें जिससे आप शरीर में बनी गर्मी को रोक सकते हैं।

5. बजन बढ़ सकता है : आम में Fat भी काफी मात्रा में होता है जिसके अधिक सेवन से बजन भी बढ़ सकता है इसलिए आम का सेवन कम करें।

6. विषम ज्वर : जादा मात्रा में आम का सेवन करने से मन्दाग्नि विषम ज्वर आदि रोग हो सकते हैं इसलिए ऐसे में दूध पी लेने से ही लाभ मिल जाता है।

7. कच्चे आम का अधिक सेवन से : कच्चे आम का अधिक सेवन से नेत्र रोग, मन्दाग्नि, स्वप्न दोष आदि रोग हो सकते हैं इसलिए अगर आप कच्चे आम का सेवन कर रहे हैं तो कम करें।

8. कच्चे आम के बाद दूध : कच्चे आम के सेवन के बाद कभी भी दूध का सेवन नहीं करना चहिये इससे आपको हानि हो सकती है।

9. एलर्जी हो सकती है : जिन लोगों को आम खाने से एलर्जी होती है , उनकी आंखों में पानी आने लगता है, नाक बहने लगती है और सांस की तकलीफ भी बढ़ जाती है।

10. गठिया रोग में आम : गठिया रोगी को आम का सेवन कम करना चाहिए अगर इसका सेवन आप जादा करेंगे तो आपका रोग और बढ़ सकता है इसलिए सेवन करने से पहले डाक्टर से परामर्श करे लें। जानिए : गठिया रोग का इलाज 

11. फ्रिज में रखा हुआ आम : कभी भी फ्रिज में रखा हुआ आम का सेवन नहीं करना चहिये क्यूंकि इसको फ्रिज में रखने से इसमें मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते है।

No comments:

Post a Comment