जायफल के फायदे, औषधीय गुण और नुकसान-Jaiphal (Nutmeg) Benefits & Side Effects In Hindi


जायफल-What Is Nutmeg In Hindi

जायफल और जावित्री को हर घर में भोजन में मसाले के रूप में प्रयोग किया जाता है। जायफल की 80 जातियाँ होती हैं। जायफल एक छोट सा और गोल आकार का फल होता है। जायफल पेड़ पर लगने वाला फल है। इसका पेड़ बहुत ऊँचा होता है और जिसका तना चिकना और बड़ा होता है।

जायफल बहुत ही कठोर होता है ज्यादातर लोग इसे तोड़ नहीं पाते हैं लेकिन वो इसे घिसकर प्रयोग करते हैं। इसकी सुगंध और स्वाद मीठा होता है। मिरिस्टिका वृक्ष के बीज को जायफल कहते हैं। यह बीज चारों ओर से बीजोपांग (aril) द्वारा ढँका रहता है। यही बीजोपांग व्यापारिक महत्व का पदार्थ जावित्री है।

इस वृक्ष का फल छोटी नाशपाती के रूप का १ इंच से डेढ़ इंच तक लंबा, हल्के लाल या पीले रंग का गूदेदा होता है। परिपक्व होने पर फल दो खंडों में फट जाता है और भीतर सिंदूरी रंग का बीजोपांग या जावित्री दिखाई देने लगती है। जावित्री के भीतर गुठली होती है, जिसके काष्ठवत् खोल को तोड़ने पर भीतर जायफल (nutmeg) प्राप्त होता है।

जायफल के औषधीय गुण-Medicinal Properties Of Nutmeg In Hindi

जायफल में अनेक प्रकार के औषधीय गुण होते हैं। इसका सेवन करके हम अनेक रोगों से अपने आप को बचा सकते हैं। इसे अपने औषधीय गुणों की वजह से ही आयुर्वेद में स्थान प्राप्त हुआ है।

जायफल का सेवन करने का तरीका और सही समय

जायफल के चूर्ण को आधे से एक ग्राम की मात्रा में सेवन करना चाहिए। जायफल के तेल को एक से तीन बूंद तक प्रयोग करना चाहिए।वयस्कों को 250 से 500 मिलीग्राम जायफल का प्रयोग सुबह-शाम नास्ते के बाद लेना चाहिए। अगर आप भोजन में जायफल का प्रयोग करते हैं तो अलग से जायफल का सेवन करने की जरूरत नहीं होती है।

जायफल के फायदे-Nutmeg Benefits In Hindi


1. जुकाम में फायदेमंद जायफल-Beneficial Nutmeg In Colds In Hindi


जिन लोगों को जुकाम बहुत होता है उनके लिए जायफल बहुत ही फायदेमंद होता है। आप जायफल को पानी में घिसकर नाक के नथुनों पर रख लें इससे आपको जुकाम में बहुत ही फायदा मिलेगा। इससे बंद नाक खुल जाएगी और आपका सिर दर्द भी ठीक हो जायेगा। जायफल को पीसकर एक चुटकी की मात्रा में दूध में मिलाकर देने से जुकाम ठीक हो जाता है।

2. अनिंद्रा में लाभदायक-Beneficial Nutmeg In Insomnia In Hindi


आजकल काम के बढ़ जाने से ज्यादातर लोग नींद न आने की बीमारी से ग्रस्त हो जाते हैं। जिन लोगों को नींद न आने की बीमारी होती है उनके लिए जायफल बहुत फायदेमंद होता है। आप जायफल में पानी या घी में घिस कर पलकों पर लगाने से जल्दी नींद आ जाती है। इसे रात को सोने से पहले एक ग्लास गुनगुने दूध में डालकर पिने से भी नींद न आने की बीमारी ठीक हो जाती है।

3. ह्रदय शक्तिवर्धक में फायदेमंद जायफल-Beneficial Nutmeg In Cardiovascular In Hindi


अगर आपकी ह्रदय शक्ति कम है तो आपके लिए जायफल बहुत ही फायदेमंद होता है। ह्रदय की शक्ति को बढ़ाने के लिए एक ग्राम पिसे हुए जायफल की फंकी लेनी चाहिए। ऐसा करने से नाडी की गति ठीक हो जाती है और इससे साथ-साथ घबराहट भी दूर होती है।

4. जायफल सर दर्द में फायदेमंद-Nutmeg Beneficial In Headache In Hindi


जिन लोगों के सिर में बहुत दर्द रहता है उनके लिए जायफल बहुत फायदेमंद होता है। आप जायफल को कच्चे दूध में घिसकर लेप बना लें इस लेप को ललाट पर लगाने से सिर दर्द से मुक्ति मिल सकती है।

5. गर्भावस्था की उल्टी में फायदेमंद जायफल-Beneficial Nutmeg In Vomiting Of Pregnancy In Hindi


जिन औरतों को गर्भावस्था के समय उल्टी होती है उनके लिए जायफल बहुत ही फायदेमंद होता है। अधिकतर महिलाओं को गर्भावस्था के समय उनका जी मचलाने लगता हैं उन्हें पानी में जायफल को घिसकर पिलाने से उल्टी में आराम मिलता है।

6. कमर दर्द में फायदेमंद जायफल-Beneficial Nutmeg In Back Pain In Hindi


जिन लोगों की कमर में बहुत दर्द होता है उनके लिए जायफल बहुत ही फायदेमंद होता है। आप जायफल को पानी में घिसकर उसमें थोडा तिल का तेल मिला ले। इसे थोडा सा गर्म कर लें और ठंडा होने पर इसे कमर पर मालिश करें इससे कमर दर्द ठीक हो जायेगा।

7. बच्चों के लिए फायदेमंद जायफल-Beneficial Nutmeg For Children In Hindi


कभी-कभी आप देख सकते हैं कि कई औरतों के दूध नहीं उतरता है जिसकी वजह से उन्हें अपने बच्चे को बाजार का दूध पिलाना पड़ता है। कई बार बच्चों को बाहर का दूध पचता नहीं है अगर आपके बच्चे के साथ ऐसा होता है तो द्दुध में बराबर मात्रा में पानी मिलाकर उसमें एक जायफल को डालकर उबालें। दूध को हल्का गुनगुना करके बच्चे को पिलायें इससे बच्चे को दूध पचने में मदद मिलेगी।

8. नपुंसकता में फायदेमंद जायफल-Beneficial Nutmeg In Impotence In Hindi


जिन पुरुषों को नपुंसकता से परेशानी होती है तो उनके लिए जायफल बहुत ही लाभदायक होता है। जायफल को घिसकर दूध में मिलाकर हफ्ते में तीन दिन पिलाने से यह बीमारी ठीक हो जाती है। जायफल का प्रयोग यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। इसे चूर्ण और तेल को शिघर्प्त्न की बीमारी को दूर करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है।

9. जोड़ों के दर्द में फायदेमंद जायफल-Beneficial Nutmeg In Joint Pain In Hindi


बूढ़े लोगों को जोड़ों में दर्द की अक्सर तकलीफ होती है उनके लिए जायफल बहुत ही फायदेमंद होता है। बराबर-बराबर मात्रा में जायफल का तेल और सरसों का तेल मिलाएं और जोड़ों पर इसकी मालिश करें इससे जोड़ों का दर्द बिलकुल ठीक हो जायेगा।

10. रोग-प्रतिरोधक क्षमता में फायदेमंद जायफल-Beneficial Nutmeg In Disease-Resistant Capacity In Hindi


जिन लोगों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है उनके लिए जायफल बहुत ही फायदेमंद होता है। जायफल का सेवन करने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढती है क्योंकि इसमें बहुत से आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

11. आँखों के लिए जायफल-Nutmeg For Eyes In Hindi


अगर आपकी आँखों की रोशनी कम होने लगती है तो जायफल आपके लिए बहुत लाभदायक होता है। जायफल को पानी में घिसकर लेप बनाएं और इस लेप को आँखों के चारों ओर लगाने से आँखों की रोशनी बढ जाती है।

12. हिचकी में फायदेमंद जायफल-Beneficial Nutmeg In Hiccup In Hindi


अगर आपको हिचकी बहुत आती हैं तो जायफल का प्रयोग आपके लिए बहुत ही लाभकारी है। आप तुलसी के 10 पत्ते लेकर उसमें जायफल के बारीक़ टुकड़े को मिलाकर मुंह में रखकर चबाने से हिचकी आनी बंध हो जाती हैं। आप जायफल को चावल के धुले पानी के साथ घिसकर पियेंगे तो आपको हिचकी आनी बंद हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें : जायफल के चमत्कारिक फायदे


जायफल के नुकसान-Side Effect Of Nutmeg In Hindi

1. जायफल को अधिक प्रयोग करने से पेट में गैस और जलन होने लगती है।

2. जब जायफल का अधिक मात्रा में प्रयोग किया जाता है तो यह शराब जैसे नशीले पदार्थ की तरह काम करता है।

3. जायफल के लेप को आँखों में जाने से बचाना चाहिए यह आँखों के लिए खतरनाक होता है।

4. जायफल का अधिक मात्रा में प्रयोग शरीर के लिए हानिकारक होता है।

5. जिनके पेट में सुजन हो उन्हें जायफल का प्रयोग नहीं करना चाहिए यह उनके लिए हानिकारक होता है।

6. जिन लोगों को उच्च रक्त चाप को ठीक करने की दवा लेते हैं उन्हें जायफल नहीं खाना चाहिए।

7. जायफल को अधिक मात्रा में प्रयोग करने से दिल की धडकन बढने लगती है।

8. जायफल का अधिक मात्रा में सेवन करने से चक्कर आने लगते हैं इस स्थिति में आप गाड़ी न चलाएं यह आपके लिए बहुत घातक सिद्ध हो सकता है।

9. जायफल का अधिक मात्र में प्रयोग करने से नसें कमजोर हो जाती है और हाइपोथर्मिया हो जाता है।

No comments:

Post a Comment