जायफल खाने के फायदे-Health Benefits of Nutmeg In Hindi



1.  निमोनिया, स्वांस और हाफनी में लाभदायक :- जिन लोगों को निमोनिया, स्वांस और हाफनी जैसे रोगों के लक्षण दिखाई देते हैं उनके लिए जायफल बहुत ही फायदेमंद होता है।  बच्चों की छाती में कफ जमने से हाफनी हो जाती है तेजी और जोर से लगातार साँस लेते हैं उनमें जायफल जैसे लक्षण दिखाई देते हैं वे जायफल को पानी में घिसकर गर्म करके साइन पर लगाने से बहुत लाभ होता है।

2. मिर्गी में लाभदायक :- जिन लोगों को मिर्गी के दौरे पड़ते हैं उनके लिए जायफल बहुत ही फायदेमंद होता है। 21 जायफलोन में छेद करके उसमें धागा डालकर पहनने से मिर्गी के दौरे नहीं पड़ते हैं। आधे ग्राम पाउडर को दिन में दो बार फंकी लेनी चाहिए।

3. बवासीर में लाभदायक :- जिन लोगों को बवासीर की समस्या होती है उनके लिए जायफल बहुत ही फायदेमंद होता है। आप 10 जायफल को देसी घी में तब तक सेकें जब तक वो सुर्ख नहीं हो जाते। इन जायफलों को पीसकर छलनी से छान लें और उसमें 2 कप आटा मिला लें और उसे फिर से सेकें। इसे सेकने के बाद अपनी इच्छा अनुसार इसमें बूरा या शक्कर मिला लें। इसे रोज भूखे पेट खाने से बवासीर में बहुत ही फायदा मिलता है।

4. दस्त में लाभदायक :- जिन लोगों को दस्त हो जाते हैं उन लोगों के लिए जायफल बहुत ही लाभदायक होता है। आप जायफल को पानी में घिसकर रोज तीन बार पीने से दस्त में बहुत फायदा होता है। अगर आपको गैस है तो जायफल के साथ सोंठ को पीसकर पीयें। अगर रोगी को दस्त के कारण नींद न आये , उल्टियाँ हों और तेज प्यास लगे तो जायफल का एक टुकड़ा चूस लेना चाहिए।

5. मुंह की दुर्गंध में लाभदायक :- जिन लोगों के मुंह से दुर्गंध, उल्टी , तेज प्यास लगती है उनके लिए जायफल बहुत फायदेमंद होता है। आप जायफल के एक टुकड़े को मुंह में लेकर चूंसने से बहुत लाभ होता है।

6. मुंहासों में लाभदायक :- जायफल के अंदर हमारी सुन्दरता का रहस्य छुपा होता है। अगर आपको मुंहासों की शिकायत है तो जायफल आपके लिए बहुत ही फायदेमंद है। आप जायफल और 9 से 10 काली मिर्च को कच्चे दूध में पीसकर चेहरे पर तीन बार रोज लेप लगाने से मुंहासे ठीक हो जायेंगे। लेप ऐसा होना चाहिए जिससे चेहरे की त्वचा बिलकुल ढंक जाये। इस लेप को लगाने से दाग-धब्बे मिट जाते हैं। सर्दी लगने पर सिरदर्द हो तो ललाट पर लेप लगाने से सिरदर्द ठीक हो जाता है। इससे आपका चेहरा खिल जाता है।

7. गैस में लाभदायक :- जिन लोगों को गैस की समस्या होती है उनके लिए जायफल बहुत ही लाभदायक होता है। जायफल को निम्बू के रस में घिसकर चटने से गैस की परेशानी ठीक होती है इससे कब्ज भी दूर हो जाती है।

8. एल्जाइमर में लाभदायक :- बहुत से लोगों को एल्जाइमर की बीमारी होती है जिसे भूलने की बीमारी भी कहते हैं। ऐसे लोगों को जायफल को रोज प्रयोग करना चाहिए इससे उनकी यह बीमारी ठीक हो जाती है और उनका दिमाग कमजोर नहीं रहता है।

9. दांत दर्द में लाभदायक :- अगर आपक दाँतों में दर्द रहता है तो जायफल आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। जायफल के तेल से दाँतों के दर्द में बहुत फायदा होता है इसी वजह से टूथपेस्ट में भी जायफल मिलाया जाता है।

10. बालों को लम्बा करने में लाभदायक :- अगर आपके बाल छोटे और हल्के हैं तो जायफल आपके लिए बहुत लाभदायक होता है। जायफल को पानी में घिसकर लेप बनाएं। इस लेप को सिर पर लगाकर शैंपू से धो लें इससे आपके बाल लम्बे, मजबूत और घने हो जायेंगे।

11. हाथ-पैरों की ऐंठन में लाभदायक :- अगर आपको हाथ-पैरों की ऐंठन की शिकायत है तो जायफल आपके लिए बहुत ही लाभदायक होता है। जायफल के गाढे तेल से मालिश करके ऐंठन को दूर किया जा सकता है। आप जायफल और तांबे को घिसकर सरसों के तेल में मिलाकर मालिश करने से ऐंठन दूर हो जाती है।

12. खांसी में लाभदायक :- अगर आपको खांसी की शिकायत है तो आपके लिए जायफल बहुत ही फायदेमंद होता है। आप जायफल , पुष्कर मूल , कालीमिर्च , पिपल सभी को समान मात्रा में लेकर बारीक़ पीस लें। 3 ग्राम चूर्ण सुबह-शाम खाने से खांसी बिलकुल ठीक हो जाएगी।

To Know More Details : जायफल-Nutmeg In Hindi

No comments:

Post a Comment