जामुन खाने के फायदे-Health Benefits of Blackberry In Hindi



1. पेचिश रोग में फायदेमंद : पेचिश में जामुन बहुत लाभदायक होती है। जामुन और आम की गुठलियों के अंदर के भाग को पीसकर चूर्ण बना लें। 5 ग्राम चूर्ण को तक्र मठे के साथ दिन में तीन बार उबालकर ठंडे जल के साथ सेवन करने से पेचिश रोग ठीक हो जाता है।

2. शीघ्रपतन और वीर्य में फायदेमंद : जामुन की गुठलियाँ शीघ्रपतन और वीर्य में बहुत लाभदायक होता है।  जामुन की गुठलियों का चूर्ण 5 ग्राम हल्के दूध के साथ रोज सेवन करने से शीघ्रपतन में लाभ होता है और वीर्य अधिक गाढ़ा हो जाता है।

3. दस्त में फायदेमंद : अगर आपको दस्त की समस्या है तो जामुन आपके लिए बहुत फायदेमंद होती है। आप जामुन को सेंधा नमक मिलाकर खाएं तो दस्त में बहुत फायदा होता है। अगर आपको खूनी दस्त आते हैं तो जामुन की गुठलियों आपके लिए बहुत फायदेमंद होती हैं।

4. प्रदर में फायदेमंद : जामुन प्रदर रोग के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। जामुन की पेड़ की छाल को उबालकर शहद के साथ सुबह-शाम खाने से प्रदर में लाभ होता है।

5. अफीम के नशे में फायदेमंद : अगर आपको अफीम का नशा उतरना है तो एक तोले जामुन के पत्तों को पीसकर पानी में मिलाकर पीने से अफीम का नशा उतर जाता है।

6. बच्चों के दस्त में फायदेमंद : अगर छोटे बच्चों को अतिसार हो गया है तो जामुन की छाल बहुत लाभदायक होती है। जामुन की छाल को उतरकर उसका रस बकरी के दूध के साथ मिलाकर पिलाने से बच्चों का अतिसार ठीक हो जाता है।

7. कान दर्द में फायदेमंद : अगर आपको कान में दर्द होता है तो जामुन की गुठलियाँ आपके लिए बहुत फायदेमंद हैं। आप जामुन की गुठलियों की गिरी के तेल को बूंद-बूंद सुबह-शाम कान में डालने से कान का दर्द ठीक हो जाता है और साथ ही साथ कर्णस्त्राव और कर्णषुल की विकृति नष्ट हो जाती है।

8. कैंसर में फायदेमंद : जामुन कैंसर रोगियों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी होने के बाद जामुन खाने से बहुत फायदा होता है।

9. बच्चों के लिए फायदेमंद : अगर आपके बच्चों को बिस्तर पर मूत्र निकलने की बीमारी है तो जामुन की गुठली आपके लिए बहुत लाभदायक है। आप जामुन की गुठली के चूर्ण को तीन ग्राम जल के साथ खाने से इस बीमारी में बहुत लाभ होता है।

10. मुंह की दुर्गंध में फायदेमंद : अगर आपके मुंह से बदबू आती है तो जामुन आपके लिए बहुत फायदेमंद है। जामुन के पत्तों को चबाकर उनके रस को चूसने से मुंह की बदबू दूर हो जाती है।

11. छालों में फायदेमंद : अगर आपको मुंह में छाले हैं तो जामुन के रस का सेवन करने से मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं। अगर आपको पेट के छाले हैं तो जामुन आपके लिए बहुत ही लाभदायक होता है। जामुन की पत्तियों को अच्छी तरह चबा कर खाने से पेट के छालों से छुटकारा मिलता है।

12. अर्श रोग में फायदेमंद : अगर आपको अर्श रोग है तो जामुन आपके लिए बहुत लाभदायक है। जामुन को सेंधा नमक के साथ मिलाकर खाने से अर्श रोग में होने वाला रक्तस्त्राव ठीक हो जाता है।

13. मुंहासों में फायदेमंद : अगर आपको मुंहासे हो गये हैं तो जामुन आपके लिए बहुत लाभदायक है। जामुन की गुठलियों को सुखाकर पीस लें। इसे गाय के दूध में मिलाकर रात को सोने से पहले लगायें और सुबह ठंडे पानी से धो लें इससे मुंहासे ठीक हो जायेंगे। आप जामुन की गुठलियों को पानी में डालकर पीसकर चेहरे पर लगा लें और आधे घंटे बाद चेहरे को धो लें। इससे मुंहासे ठीक हो जायेंगे।

14. आवाज में फायदेमंद : कई बार लोग बोलते हैं तो आवाज गले में फंस जाती है और बोलने में परेशानी होती है तो जामुन की गुठलियों के काढ़े से कुल्ला करने से आवज ठीक हो जाती है। जामुन आवाज को कोमल बनाता है।

15. कमजोरी में फायदेमंद : जिन लोगों को कमजोरी होती है उनके लिए जामुन बहुत फायदेमंद होती है। जामुन में विटामिन सी और आयरन होता है जो खून की कमी को दूर करता है जिससे कमजोरी खत्म हो जाती है। आप जामुन के चूर्ण के साथ मिश्री को 15-15 ग्राम लेकर सुबह और शाम दुश के साथ लेने से कमजोरी दूर हो जाती है।

To Know More Details : जामुन-Blackberry In Hindi

No comments:

Post a Comment