जामुन के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Java Plum (Jamun) Benefits In Hindi


जामुन-Java Plum In Hindi

जामुन को बहुत से नामों से जाना जाता है जैसे - राजमन, काला जामुन, ब्लैकबेरी और जमाली आदि। जामुन एक मौसमी फल होता है।जामुन अम्लीय और कसैली प्रकृति का फल होता है और स्वाद में भी मीठा होता है।
जामुन एक आयुर्वेदिक हर्ब होता है।

जामुन को खाने से बहुत से रोग खत्म हो जाते हैं। जामुन को आयुर्वेद में भी खाने की सलाह दी जाती है। जामुन खाने में स्वादिष्ट होती है और इसमें बहुत से औषधीय गुण भी होते हैं। जामुन अम्लीय होती है इसी वजह से इसे नमक के साथ खाया जाता है। जामुन का प्रभाव ठंडा होता है। जामुन की कई देशी और विदेशी किस्मे पायी जाती हैं।

जामुन के औषधीय गुण-Medicinal Properties Of Java Plum

इसमें ग्लूकोज और फ्रक्टोज दो मुख्य स्रोत होते हैं। फल में खनिजों की संख्या अधिक होती है। अन्य फलों की तुलना में यह कम कैलोरी प्रदान करता है। एक मध्यम आकार का जामुन 3-4 कैलोरी देता है।

Also Read : Blackberry Nutrition

जामुन के फायदे-Java Plum Benefits In Hindi


1. पाचन क्रिया में फायदेमंद जामुन-Beneficial Blackberry In Digestion In Hindi


जिन लोगों को पेट की समस्या होती है उन लोगों के लिए जमुन बहुत फायदेमंद होता है। जामुन खाने से पाचन क्रिया ठीक होती है और पाचन शक्ति बढ़ जाती है। जामुन लिवर के लिए भी लाभदायक होती है।

आप 100 ग्राम जामुन का सेवन करेंगे तो आपके पेट की समस्या दूर हो जाती है। अगर आपके पेट में ऐंठन , मरोड़ होती है तो जामुन की छाल का रस पीने से फायदा होता है। जामुन की चल को घिसकर पानी के साथ खाने से अपच और पेट खराब होने की समस्या दूर होती है।

2. स्मरण शक्ति में फायदेमंद-Beneficial Blackberry In Remembrance In Hindi


जब दिमाग की कोशिकाओं की क्षमता कम हो जाती है तो स्मरण शक्ति भी घट जाती है। जामुन को खाने से स्मरण शक्ति बढती है क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेन्ट्स विशेष रूप से फ्लेबोनायड्स पाया जाता है।

3. ह्रदय के लिए फायदेमंद जामुन-Beneficial Blackberry For Heart In Hindi


खाने-पीने की लापरवाही और भोजन में कोलेस्ट्रोल की ज्यादा मात्र दिल के लिए बहुत हानिकारक होती है।जामुन में बहुत से पोषक तत्व होते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और यह हीट स्ट्रोक से भी बचाता है। इससे हार्ट हेल्दी रहता है।

4. मधुमेह में फायदेमंद-Beneficial Blackberry In Diabetes In Hindi


जिन लोगों को मधुमेह होता है उनके लिए जामुन की गुठली बहुत लाभदायक होती है। जामुन एक ऐसा फल होता है जिसे आप मधुमेह में बिना किसी परेशानी के खा सकते हैं। आप जामुन की गुठलियों को सुखाकर पिस लें और हर रोज इसका सेवन करें। ऐसा करने से मधुमेह में बहुत फायदा होता है।

आप 150 ग्राम जामुन रोज खाकर भी मधुमेह से मुक्त हो सकते हैं। जामुन को रोज खाने से खून में ग्लूकोज की मात्रा ठीक रहती है। मधुमेह के लिए होम्योपैथी में भी जामुन का रस बताया जाता है। आप जामुन की 25 ग्राम गुठलियों को 2 ग्राम अफीम के साथ किसी खरल में घोटकर छोटी-छोटी गोलियां बना ले।

एक-एक गोली रोज सुबह-शाम खाने से मधुमेह ठीक हो जाता है। जामुन की गुठलियाँ और करेले का चूर्ण खाने से भी मधुमेह ठीक हो जाता है। जामुन ब्लड शुगर को नियंत्रित करती है।

5. चेहरे के दाग-धब्बों के लिए जामुन-Blackberry For Facial Scars In Hindi


अगर जलने से आपके शरीर पर निशान बन गये हैं तो जामुन के पत्ते आपके लिए बहुत ही लाभदायक हैं। जामुन के पत्तों का लेप बनाकर दाग पर लगाने से दाग ठीक हो जाते हैं।

6. दांत और मसूड़ों में फायदेमंद जामुन-Beneficial Blackberry in tooth and gums In Hindi


दांतों और मसूड़ों से जुडी समस्या में जामुन बहुत फायदेमंद होती है। आप जामुन के बीजों को पीस लें और इसके पाउडर से मंजन करें। ऐसा करने से आपके दांत और मसूड़े स्वस्थ हो जायेंगे। जामुन की छाल को पीसकर मंजन करने से दांत और मसूड़ों के रोग ठीक होते हैं।

जामुन के कोमल पत्तों को उबालकर कुल्ला करने और सूखे पत्तों की भस्म से मंजन करने से मसूड़ों की सुजन और रक्त निकलना बंद हो जाता है। अगर आपको पायरिया है तो जामुन की गुठलियों को नमक के साथ पीसकर दाँतों पर घिसने से पायरिया की शिकायत दूर हो जाएगी।

अगर आपके मसूड़े कमजोर हैं तो जामुन के पत्तों की राख से मंजन करने से लाभ होता है। अगर आपके मसूड़ों से खून निकलता है तो जामुन के कोमल पत्तों को पनु में उबालकर कुल्ला करने से बहुत फायदा होता है।

7. त्वचा में फायदेमंद जामुन-Beneficial Blackberry In The Skin In Hindi


जामुन त्वचा के रंग को निखारने में मदद करता है। जिन लोगों को सफेद दाग होते हैं उनके लिए जामुन बहुत ही लाभदायक होता है। जामुन का लेप बनाकर लगाने से दाग हल्के हो जायेंगे और बाद में हट जायेंगे। जामुन का गुदा , आंवले का जूस और गुलाब जल को एक साथ मिलाकर लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं और चेहरा साफ होता है।

8. लीवर में फायदेमंद जामुन-Beneficial Blackberry In Liver In Hindi


अगर आको लीवर की समस्या है तो जामुन के रस का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद है। प्रतिदिन सुबह-शाम जामुन के रस का सेवन करने से लीवर की हर समस्या दूर हो जाती है।

9. अतिसार में फायदेमंद जामुन-Beneficial Blackberry In Diarrhea In Hindi


जिन महिलाओं को अतिसार की समस्या होती है उनके लिए जामुन की छाल बहुत फायदा करती है। जामुन से गर्भवती महिलाओं के लिए अतिसार में बहुत फायदा होता है। जमुन की छाल को पानी में तब तक उबालें जब तक पानी एक चौथाई न हो जाये। इसे छानकर 2 बार धनिया और जीरे के चूर्ण के साथ खाने से बहुत फायदा होता है।

10. पथरी में फायदेमंद जामुन-Beneficial Blackberry In Stone In Hindi


जिन लोगों को पथरी की समस्या होती है उनके लिए जामुन की गुठली बहुत लाभदायक होती है। आप जामुन की गुठलियों को पीसकर पानी या दही के साथ खाने से पथरी में बहुत फायदा होता है।

यह भी पढ़ें : जामुन के चमत्कारिक फायदे


जामुन के नुकसान-Side Effects Of Jamun In Hindi

1. जामुन का अधिक सेवन हानिकारक होता है।

2. दूध पिलाने वाली औरतों को जामुन नहीं खानी चाहिए यह सेहत के लिए नुकसानदायक होती है।

3. अधिक मात्रा में जामुन खाने से खांसी होती है और यह फेफड़ों के लिए भी हानिकारक होती है।

4. जामुन को खाने के तुरंत बाद कभी भी दूध नहीं पीना चाहिए।

5. खाली पेट जामुन नहीं खाना चाहिए यह खतरनाक होता है।

6. जामुन को अधिक मात्रा में खाने से दर्द और बुखार भी हो सकता है और यह गले और साइन के लिए हानिकारक होता है।
7. जामुन से ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल होता है इसलिए सर्जरी के बाद जामुन खाने से बचना चाहिए।

No comments:

Post a Comment