खजूर के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Dates Benefits & Sides Effects In Hindi



खजूर-Dates In Hindi

मौसम के बदलने पर शरीर में भी कुछ बदलाव करने पड़ते हैं और अपने खानपान में बदलाव लाकर हम अपने शरीर को स्वस्थ बना सकते हैं। सर्दियों में कुछ खास खाद्य पदार्थों के सेवन से हमारे शरीर को विशेष लाभ होता है। खजूर को सर्दियों का मेवा कहा जाता है और इस मौसम में खाने से खास फायदे होते हैं। खजूर के पेड़ की खेती सदियों से की जा रही है।

एक खजूर की लंबाई 3 से 7 सेंटी मीटर तक हो सकती है। खजूर का पेड़ लंबा होता है और इसमें पत्तियां बहुत कम होती हैं। खजूर के पेड़ नारियल के पेड़ों की तरह होते हैं। ये पेड़ 30 से 50 फुट ऊँचे होते हैं और इसके तने तंतुओं से बने 3 फुट लंबे मटमैले होते हैं। खजूर के पत्ते नोकदार कटे-कटे से 10 ऐ 15 फुट तक लंबे होते हैं। खजूर के फूल खुशबूदार और छोटे होते हैं।

खजूर मीठे फलों का राजा होता है। खजूर फल छोटे-छोटे होते हैं और इनके बीज सख्त व दोनों सिरों से गोल होते हैं। खजूर के पेड़ को आल पर्पस ट्री के नाम से भी जाना जाता है। मुस्लिम समुदाय में खजूर को बहुत अधिक मान्यता प्राप्त है रमजान के दिनों में अपने रोजे को खोलने के लिए खजूर का ही प्रयोग किया जाता है।

खजूर को संस्कृत में खर्जूर , भुमिखर्जुरिका , दुरारोह , स्वादुमस्तका कहते हैं। जो खजूर काबुल , कंधार , इराक आदि देशों में मिलता है उसे पिंड खजूर कहते हैं। पिंड खजूर को सुलेमानी खजूर भी कहा जाता है। देशी खजूर भारत में दक्षिण भारत , महाराष्ट्र , कर्नाटक में बहुत मात्रा में पाया जाता है।

खजूर के नाम विभिन्न भाषाओं में : संस्कृत में खजूर को खर्जूर , हिंदी में खजूर , छुआरा , पिंड खजूर , अंग्रेजी में डेट , लैटिन में फिनिक्स डेक्टीलीफेरा , मराठी में खारिक , गुजरती में खोरेक , बंगाली में खेजूर कहते हैं।

खजूर की तासीर : खजूर , पिंड खजूर और छुआरा तीनों प्रकार के खजूर स्वभाव या तासीर में ठंडे होते हैं। यह रस और पाक में मधुर होते हैं।

खजूर का रंग व् स्वाद : पके हुए खजूर का रंग गहरे पीले और लाल रंग का होता है लेकिन सूखे हुए खजूर का रंग अधिकतर भूरा होता है। खजूर स्वाद में बहुत मीठा और गुणकारी होता है।

खजूर को मिठास के आधार पर तीन भागों में बांटा जाता है - नरम खजूर , हल्का सुखा खजूर और पूरी तरह से सुख हुआ खजूर। हालाँकि खजूर के यह तीनों प्रकार लगभग एक जैसे ही होते हैं लेकिन स्वाद और आकर में थोडा सा फर्क होता है।

खजूर के प्रकार-Types Of Dates In Hindi

किस्मों के आधार पर खजूर कई प्रकार के होते हैं।

1. मेडजूल : मोर्क्कों में इस किस्म के खजूर की उत्पत्ति होती है। यह एक अमीर टॉफी जैसे स्वाद का और बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

2. बरही : खजूर की यह किस्म इराक में बसरा का मूल हैं। पकने के बाद यह गोल और भूरे रंग का होता है। यह मोटे गूदे और शानदार स्वाद के साथ-साथ कोमल होता है।

3. हलावई : खजूर की यह किस्म इराक के मूल हैं। यह निश्चित रूप से मिठाई और आकर में माध्यम से लेकर छोटा होता है।

4. डायरी : यह किस्म मठ के खजूर के रूप से जाना जाता है। ये खजूर लंबे , पतले ,काले रंग के और कोमल होते हैं।

5. डेगलेट नूर : खजूर की यह किस्म अल्जीरिया और ट्यूनीशिया में उपलब्ध सर्वोत्तम किस्मों में से एक है। ये आधे सूखे हुए होते हैं और स्वाद में उतने मीठे भी नहीं होते हैं। इस किस्म को अधिकतर खाना पकान के लिए प्रयोग किया जाता है।

6. सीदी : खजूर की यह किस्म लीबिया में बहुत लोकप्रिय है और बहुत मीठा भी होता है। इस किस्म को अधिकतर गर्म मौसम में उगाया जाता है।

7. मक्टूम : खजूर की यह किस्म विशाल , मोटे गूदे और लाल या भूरे रंग की होती है। यह बहुत ही कोमल होते हैं लेकिन बहुत कम मीठे होते हैं।

8. हयानी : खजूर क यह किस्म बहुत हद तक मिस्त्र में उग चुके हैं। ये काले रंग या गहरे लाल रंग के होते हैं।

9. मिग्रफ : खजूर की यह किस्म मेजरफ के रूप में भी जानी जाती है। यह किस्म अपनी गुणवत्ता की वजह से दक्षिणी यमन में लोकप्रिय है। यह बड़े रंगों में सुनहरे एम्बर के होते हैं।

10. इटिमा : यह किस्म अल्जीरिया का मूल है और बहुत ही मीठे होते हैं। ये बड़े आयताकार और हल्के एम्बर रंग के होते हैं।

खजूर में पोषक तत्व-Dates Nutrients In Hindi

खजूर या पिंड खजूर कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खजूर में आयरन और फ्लेरिन भरपूर मात्रा में होते हैं। खजूर में कई प्रकार के विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं।

Also Read : Date Nutrition

खजूर के औषधीय गुण-Medicinal properties of dates In Hindi

खजूर में बहुत से औषधीय गुण पाए जाते हैं क्योंकि इससे पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाना , कमजोरी दूर करना , नर्वस सिस्टम ठीक रखता है , एनीमिया से बचाता है , सेक्स जैसी समस्याओं को दूर करने , वजन बढ़ाने में , पेट का कैंसर ठीक करने में , डायरिया में , गर्भावस्था में , अधिक पेशाब आने जैसी समस्याओं को दूर करने में हमारी बहुत मदद करता है।

खजूर में आयुर्वेद में खजूर को जलन , कमजोरी , हिक्का , बुखार , कास , बेहोशी , प्रमेह , मूत्र रोग , रक्तपित्त , अस्थमा , पित्त के कारण दर्द आदि में प्रयोग किया जाता है।

खजूर का सेवन कैसे करें-How To Eat Khajur In Hindi

खजूर का सेवन ताकत के लिए दूध में मिलाकर किया जाता है। खजूर की चटनी बनाकर भी खाई जा सकती है। खजूर का हलवा या मिठाई बनाकर भी खाया जा सकता है। खजूर का ज्यादातर प्रयोग मेवे के रूप में होता है। खजूर का हम रस निकाल कर भी पी सकते हैं

खजूर का रस बनाने की विधि : खजूर का रस या जूस बनाने के लिए सबसे पहले 3 से 4 खजूर और आधा कप दूध लें। आप रस बनाने से पहले कुछ घंटों के लिए खजूर को गुनगुने पानी में भिगोकर भी रख सकते हैं।
इसके बाद इसेर ब्लेडर से मिलाकर एक ग्लास में डालें। आप अपनी इच्छा अनुसार चीनी दाल सकते हैं। इस तरह से घर पर ही खजूर का रस बनाया जा सकता है।

छुआरा और खजूर में अंतर-Difference Between Fresh Dates and Dried Dates in Hindi

खजूर सॉफ्ट सेमी , सॉफ्ट या सूखे रूप में उपलब्ध होते हैं। वहीं पर छुआरे खजूर के समान नहीं होते हैं। छुआरे मे खजूर की तुलना में कम नमी होती है। अगर खजूर को एक बंद हवा रहित कंटेनर में रखा जाए तो यह 8 महीनों तक रह सकता है। वहीं अगर इसे फ्रीजर में रखा जाए तो यह एक साल तक ताजा रहता है।

छुआरे को जानबूझकर नमी को हटाने के लिए निर्जलित किया जाता है। छुआरे , खजूर की तुलना में अधिक दिनों तक चलते हैं। एक वायुरोधी कंटेनर में छुआरे एक साल तक के लिए ताजा रखा जा सकता है वहीं इसे अगर फ्रिजर में रखे जाएँ तो पांच साल तक ताजा रह सकता है।

खजूर के फायदे-Dates Benefits In Hindi


स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद खजूर-Health Benefits Of Khajur

1. एनीमिया में फायदेमंद : रेड ब्लड सेल्स और आयरन की कमी से कई लोगों को एनीमिया की समस्या हो जाती है। अगर आपको भी एनीमिया की समस्या है तो खजूर आपके लिए बहुत ही लाभदायक होता है क्योंकि खजूर में पाया जाने वाला आयरन शरीर में खून की कमी अथार्त एनीमिया को ठीक करने में हमारी मदद करता है।

आप खजूर की मात्रा को बढ़ाकर खून की कमी को दूर कर सकते हैं। खजूर हमारे शरीर में हिमोग्लोबिन की मात्रा को सही करता है। एनीमिया के मरीज को प्रतिदिन खजूर खाना चाहिए इससे बहुत लाभ होता है।

2. पाचन तंत्र में फायदेमंद : अगर आपको पाचन तंत्र की समस्या है तो खजूर आपके लिए बहुत ही लाभकारी होता है। खजूर खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ बना रहता है क्योंकि यह घुलनशील और अघुलनशील फाइबर से भरपूर होता है और साथ-साथ इसमें अमीनो एसिड भी पाया जाता है।

आप खजूर को रातभर पानी में गलाकर इसे पानी के साथ पिएं इससे पाचनतंत्र में निश्चित तौर पर सुधार आता है। खजूर का प्रयोग पाचन तंत्र की सफाई करने के लिए भी किया जाता है।

3. ह्रदय रोगों में फायदेमंद : अगर हमारा ह्रदय स्वस्थ रहता है तो हमारा पूरा शरीर भी स्वस्थ रहता है। खजूर ह्रदय रोगों को दूर करने में हमारी मदद करता है। खजूर में फाइबर होता है जो आपके दिल को मजबूत और सेहतमंद बनाने का काम करते हैं। खजूर में पोटैशियम भी पाया जाता है जो हार्ट अटैक के खतरे को बहुत हद तक टाल सकता है।

अमेरिकन जनरल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रीशन की रिसर्च के अनुसार अगर कोई भी व्यक्ति एक दिन में 100 मिलीग्राम से ज्यादा मैग्नीशियम ले तो हार्ट अटैक का खतरा 9% कम हो सकता है।

खजूर को रात के समय भिगो कर रख दें और सुबह इसे खा लें। इससे कमजोर ह्रदय को ताकत मिलती है। खजूर में पोटैशियम होता है जिससे इसे खाने से स्ट्रोक व ह्रदय से जुडी अन्य परेशानियों का खतरा भी कम हो जाता है। सप्ताह में सिर्फ दो बार इसे खाने से आप ह्रदय की पूरी तरह से रक्षा कर सकते हैं।

4. कमजोरी में फायदेमंद : जिन लोगों को कमजोरी बहुत होती है उनके लिए खजूर बहुत ही फायदेमंद होता है। खजूर शरीर को एनर्जी प्रदान करने की क्षमता रखता है क्योंकि इसमें प्राकृतिक शुगर जैसे ग्लूकोज , सुक्रोज और फ्रुक्टोज पाए जाते हैं।

खजूर को दूध में मिलाकर पीने से इसका भरपूर फायदा प्राप्त होता है। खजूर में प्रोटीन , विटामिन और मिनरल्स से शरीर को शक्ति मिलती है। खजूर में बहुत ही अच्छी मात्रा में आयरन होता है जो लोग अधिक थकन और कमजोरी महसूस करते हैं उनमें आयरन की कमी होती है।

5. संक्रमण में फायदेमंद : जो लोग प्रतिदिन खजूर खाते हैं उन्हें कभी भी कोई भी संक्रमण अपना शिकार नहीं होता है। आज के समय में जिस तरह का प्रदुषण शहरों में फैला हुआ है उससे सबसे अधिक धुल से संबंधी संक्रमण होता है।

यह संक्रमण शरीर में ज्यादा फैलकर भिन्न-भिन्न प्रकार की बिमारियों को जन्म देता है। इन सबसे बचने के लिए प्रतिदिन 3 खजूर खाने चाहिएँ। खजूर में सल्फर पाया जाता है जो शरीर में पैदा हो रहे संक्रमण को काटता है और हमें बीमारियों से बचाता है।

6. गठिया रोग में फायदेमंद : खजूर गठिया रोग में बहुत ही फायदेमंद होता है क्योंकि खजूर में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। मैग्नीशियम में ज्वलनरोधी गुण होते हैं जो गठिया और अल्जाइमर जैसे रोगों से हमारा बचाव करता है।

7. नर्वस सिस्टम में फायदेमंद : खजूर में वो सभी विटामिन पाए जाते हैं जो नर्वस सिस्टम के लिए आवश्यक होते हैं। खजूर में पोटेशियम की अधिक मात्रा और सोडियम की कम मात्रा शरीर के नर्वस सिस्टम के लिए बहुत ही लाभकारी होती है।

हमारे शरीर को पोटेशियम की बहुत आवश्यकता होती है और इससे स्ट्रोक का खतरा भी कम हो जाता है। खजूर से शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा बहुत कम होती है जिससे हमारे ह्रदय की सुरक्षा होती है। खजूर में पोटैशियम होता है जो दिमाग को अलर्ट और हेल्दी बनाता है।

8. खांसी जुकाम में फायदेमंद : खजूर सर्दियों में और भी अधिक फायदेमंद होता है जब आपको खांसी जुकाम की समस्या हो जाती है। ऐसे में एक गिलास दूध में छोटे कटे हुए पांच खजूर डालें साथ में एक चुटकी काली मिर्च और इलायची पाउडर मिलाकरदूध उबाल लें।

इस दूध में एक चम्मच घी भी मिला सकते हैं। प्रतिदिन रात के समय इसे पीने से आपकी खांसी जुकाम ठीक हो जाएंगे।

9. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में फायदेमंद : खजूर में मैग्नीशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करता है। खजूर में पोटैशियम भी पाया जाता है जो अधिक ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करता है।

10. रतोंधी में फायदेमंद : खजूर का प्रयोग करने से केवल आँखें ही स्वस्थ नहीं रहती हैं बल्कि यह रतौंधी से बचाने में भी मदद करता है। रतौंधी रोग से निजात पाने के लिए खजूर का पेस्ट बनाकर उसे आँखों के चारों तरफ लगाने से बहुत लाभ मिलता है। खजूर को खाकर भी रतौंधी से छुटकारा पाया जा सकता है।

11. सेक्स संबंधी समस्याओं में फायदेमंद : अगर आप सेक्स संबंधी समस्याओं से प्रेषण हैं तो खजूर आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। खजूर सेक्सुअल स्टेमिना बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाता है। आप खजूर को पूरी रात बकरी के दूध में गलाकर सुबह पीस लीजिए और इसमें थोडा शहद और इलायची मिलाकर सेवन करें।

ऐसा करने से सेक्स संबंधी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। खजूर सेक्स पावर बढ़ाने में भी बहुत मदद करता है। खजूर में इस्त्राइल और फ्लावोनोइड पाए जाते हैं जो स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद करते हैं।

12. दांतों की समस्याओं में फायदेमंद : अगर आप दांतों की समस्याओं से परेशान है तो खजूर आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। खजूर में फ्लुरिन पाया जाता है। यह ऐसा केमिकल होता है जो दांतों से प्लाक को हटाकर कैविटी होने से बचाता है।

खजूर टूथ इनेमल अथार्त दंतवल्क को भी मजबूत बनाता है। खजूर में फ्लुरिन भी पाया जाता है जिससे दांतों के क्षय होने की प्रक्रिया भी धीमी हो जाती है। खजूर खाने से दांतों की सडन भी दूर हो जाती है।

13. रात का अंधापन मिटाने में फायदेमंद : बहुत से लोगों को रात के समय देखने में बहुत समस्या होती है इस परेशानी को दूर करने के लिए खजूर की पट्टी को पीस कर आँखों के आस-पास लगाने से और खजूर को रोज खाएं। इस उपाय को गांवों में बहुत प्रयोग किया जाता है।

खजूर आँखों को भी स्वस्थ रखता है। प्रतिदिन खजूर खाने से पूरी जिन्दगी आँखें स्वस्थ रहती हैं। खजूर में विटामिन ए होता है जो आँखों की रौशनी बढ़ाने में बहुत अधिक सहयोगी होता है।

14. शरीर सौष्ठव प्राप्त करने के लिए फायदेमंद : छोटे बच्चों की अच्छी सेहत के लिए प्रतिदिन एक खजूर , दस ग्राम चावल के पानी में पीस लें। उसी में पानी मिलाकर दिन में तीन बार पिएं। बढती हुई उम्र में बच्चों को खारक घी में भिगोकर खिलाए।

प्रतिदिन खजूर खाने से वजन बढने में और शरीर बलवान होने में सहायता मिलती है। घी जोड़ों को स्नेहन दिलाता है और खारक हड्डियों को मजबूत बनाता है और तेजी से बढ़ता है। ढलती हुई उम्र के लोगों को खारक और गर्म दूध प्रतिदिन लेने से शक्ति बढती है। शरीर में नए खून का निर्माण होता रहता है।

15. वजन बढ़ाने में फायदेमंद : अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो खजूर आपके लिए बहुत ही लाभकारी है। खजूर एक स्वास्थ्य वर्धक फल है। इसमें शुगर , प्रोटीन और बहुत सारे विटामिन होते हैं।

खजूर का प्रयोग शराब पीने की वजह से शरीर को होने वाले नुकसान से बचने के लिए भी किया जाता है। 4-5 खजूर को दूध के साथ खाने से आपको बहुत जल्दी फायदा होगा। एक किलोग्राम खजूर में कुल 3000 कैलोरी होती है जो वजन बढ़ाने की सही मात्रा होती है।

16. कैल्शियम की कमी दूर करने में फायदेमंद : खजूर में कैल्शियम होता है। खजूर को खाने से कैल्शियम की कमी दूर हो जाती है। कैल्शियम की कमी से हड्डियाँ कमजोर हो जाती हैं , जोड़ों में दर्द होता है। खजूर प्रतिदिन खाने से आपकी यह समस्या दूर हो जाती है।

17. पेट कैंसर में फायदेमंद : खजूर का नियमित प्रयोग करने से पेट का कैंसर ठीक हो जाता है। खजूर का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है। खजूर से आँखों की रौशनी बढती है और इसके नियमित प्रयोग से रतोंधी रोग से भी बचाव मिलता है।

18. रोग प्रतोरोधक क्षमता में फायदेमंद : जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कमजोर होती है उनके लिए खजूर बहुत ही फायदेमंद होता है। लोगों को अधिकतर सर्दियों में खजूर का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से सर्दी , जुकाम और खांसी से हमारी रक्षा होती है।

19. डायरिया में फायदेमंद : खजूर का प्रयोग डायरिया में बहुत ही लाभकारी होता है। अगर बच्चों को डायरिया हो जाता है तो उन्हें शहद के साथ खजूर देने से बहुत लाभ होता है।

20. गर्भावस्था में फायदेमंद : गर्भवती महिलाओं को तरह-तरह की परेशानी होती है। समस्याओं की दवाई लेने के बाद भी कुछ-न-कुछ समस्या उत्पन्न होती रहती है। अगर आप पूर्ण रूप से स्वस्थ रहना चाहते हैं तो खजूर आयरन से भरपूर होता है जो माँ और होने वाले बच्चे दोनों के लिए ही बहुत उपयोगी होता है। खजूर में पोषक तत्व होते हैं जो यूट्रेस अथार्त गर्भाशय की मांसपेशियों को मजबूत करने का काम करते हैं।

खजूर के प्रयोग से निराशा को दूर किया जा सकता है और यह स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। खजूर से गर्भवती महिलाओं से होने वाली कई प्रकार की समस्याओं से निजत दिलाता है क्योंकि यह बच्चेदानी की दीवार को मजबूत करता है।

ऐसा होना से बच्चो के पैदा होने की प्रक्रिया आसान हो जाती है और खून का स्त्रव भी कम हो जाता है। खजूर से बच्चे के जन्म लेने की प्रक्रिया में होने वाले रक्त स्त्राव की पूर्ति भी हो जाती है। खजूर खाने से माँ के शरीर में दूध की मात्रा अधिक बढ़ जाती है।

21. कोलेस्ट्रोल में फायदेमंद : खजूर खाने से कोलेस्ट्रोल नियंत्रित होता है। लो कोलेस्ट्रोल की परेशानी को खजूर खाने से दूर किया जा सकता है।

22. अधिक पेशाब आने में फायदेमंद : रात के समय बहुत से बच्चे बिस्तर गिला कर देते हैं उनके लिए खजूर बहुत ही लाभकारी होता है। खजूर उन लोगों के लिए भी बहुत लाभकारी होता है जिन्हें बार-बार बाथरूम जाना पड़ता है।

23. भूख मिटाने में फायदेमंद : खजूर में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। बार-बार भूख लगने पर खजूर खाने से भूख जल्दी शांत हो जाती है और शरीर को ताकत भी मिलती है। खजूर खाने से वजन भी कम होता है।


24. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद : खजूर में अच्छी मात्रा में मिनरल्स होते हैं इसलिए यह हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत अच्छा है। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी से होने वाले दर्द को दूर करने में भी सहायता करता है।

खजूर में सेलिनियम , मैंगनीज , कॉपर और मैग्नीशियम होता है जो स्वस्थ हड्डियों के विकास में सहायता करता है। उम्र बढने के साथ-साथ लोगों की हड्डियाँ भी कमजोर होने लगती हैं ऐसे में यदि आप पहले से खजूर का सेवन करते रहेंगे तो आपकी हड्डियाँ लंबे समय तक मजबूत बनी रहेंगी।

त्वचा के लिए फायदेमंद-Khajur benefits For Skin In Hindi


1. स्वस्थ त्वचा के रख-रखाव के लिए फायदेमंद : लाल रंग के खजूर में विटामिन सी और फ्लावोनोइड होता है जो आपकी त्वचा के लोच में सुधर करता है और त्वचा के निचे के स्तरों को समृद्ध बनाता है जिससे आपकी त्वचा चिकनी और नर्म हो जाती है।

खजूर में विटामिन सी होती है जो त्वचा के लचीलेपन को बनाए रखकर उसे कोमल बनाता है। खजूर में विटामिन बी5 मौजूद होता है जो स्ट्रेच मार्क्स हटाने में और त्वचा के खिचाव को रोकने में महिलाओं की मदद करता है।

2. उम्र घटाने में फायदेमंद : खुजर एक एंटी ओक्सिडेंट का एक बहुत ही अच्छा स्त्रोत होता है जो शरीर में मौजूद हानिकारक कणों का प्रभावी ढंग से विरोध कर सकता है। खजूर समय से पहले उम्र के बढने को रोकता है। खजूर में विटामिन सी होती है जो ऑक्सीकरण का विरोध करके और मानव शरीर के अंदर मेलेनिन के संचय को रोक देता है जिससे त्वचा में झुर्रियों की समस्या से निजात में सहायता मिलती है।

3. त्वचा की समस्या में फायदेमंद : खजूर में पाया जाना विटामिन बी त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है इसकी कमी से त्वचा की कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं। विटामिन बी एक प्राकृतिक स्त्रोत होने की वजह से यह त्वचा के निशानों को मिटाने में बहुत लाभदायक होता है।

4. तेल मालिश में फायदेमंद : खजूर में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के साथ-साथ इसमें पाया जाने वाला तेल भी बहुत फायदेमंद होता है। खजूर के तेल में माइक्रोबियल विरोधी गुण भी होते हैं जो त्वचा की समस्याओं का उपचार करने के लिए एक पुरे मालिश तेल बनते हैं।

बालों के लिए फायदेमंद खजूर-Khajur Benefits For Hairs In Hindi



1. बालों के झड़ने में फायदेमंद : खजूर बालों को स्वस्थ बनाने में हमारी मदद करता है। बालों का झड़ना और दोमुंहे हो जाना शरीर में विटामिन बी5 की कमी की वजह से होता है। आप 2 से 3 खजूर का सेवन करके बालों को मजबूत कर सकते हैं।

2 स्वस्थ बालों में फायदेमंद : खजूर में विटामिन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जिसमें से विशेष रूप से विताम्मी बी होती है जो स्वस्थ बालों के रख-रखाव के लिए बहुत आवश्यक होती है। इसकी कमी से बाल झड़ना , भंगुर बाल आदि समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसके नियमित रूप से सेवन करने से बालों की समस्या से बचा जा सकता है।

सीताफल के नुकसान-Side Effects Of Sitafal In Hindi

किसी भी चीज का आवश्यकता से अधिक सेवन स्वास्थ्य को हानि भी पहुंचा सकता है।

1. वजन में हानिकारक : खजूर खाने से वजन कम नहीं होता है अपितु बढ़ जाता है इसलिए वजन कम करने के लिए खजूर एक अच्छा फल नहीं है।

2. मधुमेह में नुकसानदायक : खजूर का अधिक सेवन करना अच्छा नहीं होता है क्योंकि इसमें चीनी पाई जाती है जो आपके शरीर में ब्लड शुगर को बढ़ा देती है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक होता है।

3. अधिक सेवन नुकसानदायक : खजूर के सेवन की ज्यादा मात्रा शरीर में पहुंचने से पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती हैं और इससे पेट दर्द जैसी समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं। इसकी वजह से दस्त की समस्या पैदा हो जाती है।

4. एलर्जी : कई लोगों को इससे एलर्जी होती है इसलिए इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से विचार-विमर्श जरुर करना चाहिए।

5. दांतों के लिए नुकसानदायक : खजूर खाने से खजूर दांतों में चिपक जाता है जिसकी वजह से दातों की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है।

6. बच्चों के लिए नुकसानदायक : शिशु या छोटे बच्चों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह बीज युक्त फल होता है जो बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता है।

खजूर का चुनाव और स्टोर-Chose And Store Khajur In Hindi

खजूर आम तौर पर पूरी तरह से बिक जाता है। इसे संकीर्ण बक्से में पैक किया जाता है या ब्लॉकों के अंदर दबाकर रखा जाता है। ताजे खजूर को खरीदते समय इसके मोटे गूदे , नम और अनब्रिज्ड फलों की तलाश करनी चाहिए जो नर्म और चमकदार हों। ताजे खजूर आमतौर पर थोड़े झुरीयों वाले हो सकते हैं लेकिन ये कठोर नहीं होने चाहियें और न ही इसमें चीनी सघन होनी चाहिए।

अक्सर ताजे और सूखे हुए खजूर एक तरह के दिखाई देते हैं लेकिन सूखे हुए खजूर में थोड़ी झुर्रियां होती हैं। खजूर में मोटे गुदे और चमकदार के साथ-साथ रंग भी होना चाहिए। ताजे खजूर को जब एयरटाइट डिब्बे में डालकर फ्रिज में रखा जाता है तो 6 महीने तक रखा जा सकता है।

सूखे खजूर को एक लंबे सेल्फ जीवन देने के लिए एक साल तक उसी तरह से संगृहीत किया जा सकता है। जब इसे एयरटाइट डिब्बे , बैग या कंटेनर में रखा जाता है तो इसकी उम्र बढ़ जाती है।

1 comment: