कीवी फ्रूट के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Kiwi Fruit Benefits & Side Effects In Hindi



कीवी-Kiwi In Hindi

कीवी एक तरह का फल है। कीवी फल पेड़ पर उगता है। कीवी देखने में चीकू की तरह का लगता है। कीवी बाहर से भूरे रंग का होता है। जब इसे काटा जाता है तो यह अंदर से हरे रंग का होता है।

कीवी क्व पेड़ों की लंबाई लगभग 9 मीटर होती है। कीवी एक बहुत ही रेशेदार फल है। कीवी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और रसीला फल होता है। कीवी नवंबर-दिसंबर में बाजारों में मिलना शुरू हो जाता है।

कीवी के प्रकार-Types Of Kiwi Fruit In Hindi

कीवी दो प्रकार की होती है-ग्रीन कीवी और गोल्ड कीवी।

1. ग्रीन कीवी : ग्रीन कीवी अंदर से हरे रंग का होता है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बहुत ही कम पाई जाती है।

2. गोल्ड कीवी : यह कीवी अंदर से गहरे पीले रंग का होता है और ग्रीन कीवी से बहुत ज्यादा स्वस्थ और रसीली होती है।

कीवी का इतिहास-History of Kiwi Fruit

कीवी की खोज 700 साल पहले न्यूजीलैंड में हुई थी। इसकी पैदावार भी सबसे पहले न्यूजीलैंड में ही हुई थी इसलिए कीवी न्यूजीलैंड का राष्ट्रिय फल है। कीवी को उसका नाम एक पक्षी के नाम से मिला है।

कीवी के औषधीय गुण-Medicinal properties of Kiwi In Hindi

कीवी में इतनी शक्ति है की यह बीपी, कोलेस्ट्रोल, चिकनगुनिया, डेंगू, त्वचा, अनिंद्र, पाचन तंत्र, इम्युनिटी सिस्टम, रक्त, गर्भावस्था, श्वसन, दर्द, ह्रदय, डायबिटीज, वजन आदि को स्वस्थ और संतुलित रखने के गुण पाए जाते हैं।

कीवी में पोषक तत्व-Nutrients in Kiwi In Hindi

कीवी में कैलोरी(42), प्रोटीन(.8 ग्राम), फैट(.4 ग्राम), रेशा(2.1 ग्राम), विटामिन ए(3 माइक्रोग्राम), विटामिन सी(64 मिलीग्राम), विटामिन ई(60%), पोटेशियम(252 मिलीग्राम), आयरन, फोलेट(17 माइक्रोग्राम), फोलिक एसिड

एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर(8%), कैल्शियम(10%), मैग्नीशियम, पॉलीसेकेराइड, कैरोटीनोड, फ्लेवोनोइड, सेरोटोनिन, विटामिन बी-6, विटामिन बी-12, लोहा(.2 मिलीग्राम), तांबा, विटामिन के(1%), कोलाइन, फोस्फोरस, कॉपर, सोडियम पाए जाते हैं।

Also Read : Kiwi Nutrition

कीवी के फायदे-Kiwi Fruit Benefits In Hindi


1. त्वचा के लिए फायदेमंद-Kiwi Goods For Skin


बढती उम्र की वजह से महिलाओं के चेहरे और त्वचा पर झुर्रियां पड़ जाती हैं तो ऐसे लोगों के लिए कीवी बहुत ही अधिक फायदेमंद होती है। अगर आपको भी त्वचा के रोग हैं तो आप कीवी का सेवन कर सकते हैं।

आप कीवी का सेवन करके त्वचा के रोगों से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि कीवी में विटामिन सी, पॉलीसेकेराइड, एंटीऑक्सीडेंट, कैरोटीनोड पाया जाता है जो त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होता है।

2. नींद के लिए फायदेमंद-Kiwi Goods For Sleep


अगर आपको नींद बहुत कम आती है तो आप कीवी का सेवन करके आप नींद न आने वाली समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आज के समय में लोगों को नींद बहुत ही कम आती है इसलिए उन्हें नींद न आने की समस्या हो जाती है। कीवी मव सेरोटोनिन, फ्लेवोनोइड पाए जाते हैं जो नींद लाने में बहुत ही लाभदायक होते हैं।

3. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद-Kiwi Goods For Digestive System


अगर आपका पाचन तंत्र ठीक नहीं है तो आप कीवी का सेवन कर सकते हैं क्योंकि कीवी में फाइबर बहुत ही समृद्ध मात्रा में पाया जाता है इसलिए यह पाचन तंत्र को ठीक रखता है और कब्ज की समस्या को भी ठीक करता है।

4. इम्युनिटी के लिए फायदेमंद-Kiwi Goods For Immunity


अगर प्रदूषण की वजह से आपका इम्युनिटी सिस्टम कमजोर हो गया है तो आप कीवी का सेवन कर सकते हैं क्योंकि कीवी मव एंटी फंगल और एंटी माइक्रोबियल जैसे गुण पाए जाते हैं जो अनेक बीमारियों और संक्रमणों से लड़ने में हमारी मदद करते हैं। अगर आप कीवी का सेवन करते हैं तो आप अपने शरीर के इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखते हैं।

5. खून पतला करने में फायदेमंद-Kiwi Goods For Blood diluted


अगर आपका खून बहुत अधिक गाढ़ा है तो आप कीवी के सेवन से अपने खून को पतला कर सकते हैं क्योंकि कीवी में आयरन तत्व पाया जाता है जो खून को पतला करता है।

आयरन एक बहुत ही जरुरी मिनरल होता है जो हमारे शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए बहुत ही जरुरी होता है। अगर आप कीवी का सेवन करते हैं तो आप अपने गाढे खून को पतला कर सकते हैं।

6. गर्भावस्था में फायदेमंद-Kiwi Goods For Pregnancy


जो महिलाएं गर्भवती होती हैं उनके लिए कीवी का सेवन बहुत अधिक फायदेमंद होता है क्योनी कीवी का सेवन भ्रूण के अंगों को विकसित करने में बहुत अधिक मदद करते हैं। महिलाओं के लिए फोलिक एसिड पाया जाता है जो महिलाओं के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होती है।

7. ह्रदय के लिए फायदेमंद-Kiwi Goods For Heart


अगर आप ह्रदय रोगों से ग्रस्त हैं तो आप कीवी का सेवन कर सकते हैं क्योंकि कीवी का सेवन करके आप अपने ह्रदय को मजबूत कर सकते हैं क्योंकि कीवी मव ओमेगा 3 फैटी एसिड, और कैरोटोनोईड पाया जाता है। अगर आप कीवी का सेवन करते हैं तो आप ह्रदय से संबंधित रोगों से बहुत हद तक मुक्त हो जाते हैं।

8. श्वसन में फायदेमंद-Kiwi Goods For Respiration

जिन लोगों को श्वसन से संबंधित समस्याएं जैसे अस्थमा, खांसी, और फेफड़े जैसी बीमारियों से ग्रस्त हैं तो आप कीवी का सेवन कर सकते हैं क्योंकि कीवी में विटामिन सी पाया जाता है जो बहुत से रोगों से लड़ने में हमारी मदद करता है।

इसलिए अगर आप भी श्वसन संबंधी समस्याओं से ग्रस्त हैं तो कीवी के सेवन से आप अपने आपको इन सभी समस्याओं से आप मुक्ति पा सकते हैं।

9. डायबिटीज के लिए फायदेमंद-Kiwi Goods For Diabetes


अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आप कीवी का सेवन कीजिये क्योंकि कीवी का सेवन करके आप अपने खून में ग्लूकोज की मात्रा को बढने से रोक सकते हैं जिससे आप ह्रदय से संबंधित रोगों और वजन कम करने में बहुत ही फायदेमंद होती है। अगर आप डायबिटीज से ग्रस्त हैं तो आप कीवी का सेवन कर सकते हैं।

10. दर्द में फायदेमंद-Kiwi Goods For Pain


उम्र बढने और आयरन की कमी की वजह से कभी-कभी हड्डियाँ कमजोर हो जाती हैं जिससे दर्द जैसी समस्या उत्पन्न होती है। अगर आप इन समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो आप कीवी का सेवन कर सकते हैं ऐसा करने से आप अपनी हड्डियों को मजबूत कर सकते हैं। कीवी में पोटेशियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत रखने में बहुत अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

11. वजन कम करने में फायदेमंद-Kiwi fruit benefits for weight loss


कम काम करने और ज्यादा खान की वजह से और ज्यादा कैलोरी वाला खाना खाने की वजह से लोगों का वजन बढ़ जाता है। अगर आपका वजन भी बढ़ गया है तो आप कीवी का सेवन करें क्योंकि कीवी का सेवन जमी हुई चर्बी को कम करता है फैट को भी कम कर देता है। इसलिए अगर आपका वजन बढ़ गया है तो आप कीवी का सेवन कर सकते हैं।

12. डेंगू में फायदेमंद-Kiwi Goods For Dengue


अगर आपको किसी वजह से डेंगू हो गया है तो आप कीवी का सेवन कर सकते हैं क्योंकि कीवी का सेवन करने से आप डेंगू की समस्या को कुछ हद तक कम कर सकते हैं। डेंगू होने की वजह से आपके खून में प्लेट्स की संख्या कम हो जाती है। प्लेट्स की संख्या को बढ़ाने के लिए आप कीवी का सेवन कर सकते हैं।

13. चिकनगुनिया में फायदेमंद-Kiwi Goods For Chikungunya


अगर आपको चिकनगुनिया हो गया है तो आप कीवी का सेवन कीजिये क्योंकि कीवी मव ऐसे गुण पाए जाते हैं जो चिकनगुनिया की वजह से कम हने वाली प्लेट्स की संख्या को बढ़ाता है और चिकनगुनिया होने की संभावना को भी कम करता है। इसलिए अगर आप चिकनगुनिया से ग्रस्त हैं तो आप कीवी का सेवन कर सकते हैं।

14. कोलेस्ट्रोल में फायदेमंद-Kiwi Goods For Cholesterol


बेकार और ज्यादा तला हुआ खाना खाने की वजह से लोगों के शरीर में खराब कोलेस्ट्रोल की मात्र भी बहुत अधिक बढ़ जाती है इसलिए उन्हें बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

अगर आप अपने शरीर से खराब कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कम करना चाहते हैं तो कीवी का सेवन कर सकते हैं। कीवी का सेवन करने से आप खराब कोलेस्ट्रोल को खत्म कर देते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रोल की मात्रा को बढ़ा लेते हैं।

15. बीपी में फायदेमंद-Kiwi Goods For Blood Pressure


आज के समय में बहुत अधिक मात्रा में सोडियम का सेवन करने की वजह से उच्च रक्तचाप की समस्या का सामना करना पड़ता है जिसे कम करने के लिए पोटेशियम की जरुरत होती है क्योंकि पोटेशियम उच्च रक्तचाप को कम करता है।

कीवी मव इसकी भरपूर मात्रा पाई जाती है इसलिए अगर आप उच्च रक्तचाप होने पर इसका सेवन करते हैं तो आप उच्च रक्तचाप को कम कर सकते हैं। इसका सेवन बहुत ही लाभदायक होता है।

कीवी के नुकसान-Side Effects Of Kiwi Fruit In Hindi

1. एलर्जी में नुकसानदायक : अगर पहले कभी आपने कीवी को नहीं खाया है तो इसे खाने से पहले डॉक्टर से एक बार सलाह जरुर ले लें क्योंकि इसके अधिक सेवन से एलर्जी जैसी समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।

2. कीवी का सेवन करने से कभी-कभी पेट दर्द और दस्त जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं।

3. त्वचा के लिए नुकसानदायक : आवश्यकता से अधिक उपयोग करने से त्वचा से संबंधित रोग भी हो सकते हैं और मुंह में जलन भी हो सकती है।

4. अगर आपको इसके सेवन से कोई भी समस्या हो तो आप इसका सेवन बंद कर सकते हैं और डॉक्टर के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment