तरबूज खाने के फायदे-Health Benefits of Watermelon In Hindi



1. उल्टी में फायदेमंद : भूख न लगती हो, उल्टी जैसा मन हो या जी मचलता हो तो खाना खाने से पहले पचास ग्राम तरबूज के रस में मिश्री और नींबू का रस मिलाकर पीने से बहुत आराम मिलता है।

2. पाचन नियमितता और कब्ज रोकथाम में फायदेमंद : तरबूज में पानी और फाइबर सामग्री में उच्च होने की वजह से कब्ज को रोकने और स्वस्थ पाचन तंत्र की नियमितता को बढ़ावा देने में मदद करता है।

3. यौन शक्ति बढ़ाने में फायदेमंद : तरबूज वायग्रा दवा जैसे काम करता है इसलिए जिन्हें इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जैसी समस्या होती है उनके लिए यह बहुत लाभदायक होता है।

4. बवासीर में फायदेमंद : बवासीर के रोगियों को तरबूज के 50 ग्राम रस में 3 ग्राम आंवले का चूर्ण मिलाकर कुछ दिनों तक सेवन करना चाहिए इससे बहुत आराम मिलता है।

5. हाइड्रेशन में फायदेमंद : निर्जलीकरण को रोकने के लिए गर्मियों में पानी के महीनों के दौरान 90% पानी और महत्वपूर्ण इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर तरबूज बहुत ही अच्छा और ताजा फल है।

6. पथरी में फायदेमंद : अगर आपको पथरी की समस्या है तो आपके लिए तरबूज बहुत अधिक लाभदायक है। तरबूज की जड़ को ताजे पानी में पीसकर उसे तीन बार छानकर कम-से-कम 10 दिनों तक प्रतिदन खाने से पथरी गलकर बाहर निकल जाती है।

7. प्रतिरक्षी क्षमता में फायदेमंद : तरबूज में विटामिन ए, सी, बी-6 और मिनरल्स होते हैं जो प्रतिरक्षी क्षमता को उत्पन्न करने में मदद करते हैं। इससे शरीर अनेक प्रकार के रोगों से खुद ही लड़ पाता है।

8. सिरदर्द में फायदेमंद : जिन लोगों को सिरदर्द बहुत होता है उनके लिए तरबूज के बीज बहुत फायदेमंद होते हैं। तरबूज के बीजों की गिरी को पानी के साथ पीसकर सिर पर लेप लगाने से सिरदर्द दूर होता है।

9. उच्च रक्तचाप में फायदेमंद : तरबूज में पोटेशियम, मैग्नीशियम और एमिनो एसिड होता है जो रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखता है और रक्त क्र प्रवाह को सुनिश्चित करता है। फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी के शिक्षकों द्वारा एक अध्धयन के अनुसार तरबूज बहुत हद तक मोटे लोगों में हाई बीपी को नियंत्रण करने में सफल हुआ है फिर चाहे व्यक्ति तनाव मुक्त हो या तनाव ग्रस्त। प्रतिदिन एक गिलास तरबूज का जूस पीने से उच्च रक्तचाप को नियंत्रण में रखा जा सकता है।

10. बुद्धि वृद्धि में फायदेमंद : तरबूज में जो विटामिन बी-6 होता है वह बुद्धि को प्रखर करने में मदद करता है जो स्टूडेंट्स अपना अधिकतर समय पढने में लगाते हैं उनके लिए यह बहुत अधिक उपयोगी होता है।

11. मुंह से रक्त निकलने की प्रवृति में फायदेमंद : तरबूज के 10 ग्राम बीजों की गिरी को पीसकर शहद मिलाकर सेवन करने से मुंह से रक्त निकलने की विकृति में बहुत फायदा होता है। दिन में में इसका कम-से-कम तीन-चार बार सेवन करना चाहिए।

12. सूजन में फायदेमंद : तरबूज में पाया जाने वाला चोलिन एल बहुत महत्वपूर्ण और बहुमुखी पोषक तत्व है। यह हमारे शरीर की मांसपेशियों की गति बढ़ाने में और स्मरण शक्ति बढ़ाने में मदद करता है। चोलिन सेलुलर मेम्ब्रेन की संरचना को बनाए रखने में भी सहायता करता है। नर्व में ब्लड के सुचारू संचरण में मदद करता है। शरीर में वसा के अवशोषण में मदद करता है। यह पुरानी सूजन को भी कम करता है।

13. जांडिस में फायदेमंद : जांडिस रोग में प्रतिदिन तरबूज खाने और रस पीने से बहुत फायदा होता है।

14. गुर्दों के लिए फायदेमंद : एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक होने के कारण तरबूज गुर्दों के लिए बहुत लाभदायक होता है। यह शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायता करता है। लीवर को स्वच्छ, गुर्दों के कार्यों को उत्तेजित कर और रक्त में यूरिक एसिड को कम करता है। यह गुर्दे की सूजन को भी कम करता है।

15. आँखों में फायदेमंद : तरबूज में बीटा कैरोटीन होता है उसको शरीर विटामिन ए में बदल देता है जो आँखों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरुरी होता है और साथ ही बढती उमे में होने वाली रतौंधी या मैक्यूलर डिजनरेशन के होने की संभावना को रोकने में सहायता करता है।

16. मनः स्थिति के लिए फायदेमंद : तरबूज में विटामिन बी-6 की उच्च मात्रा पाई जाती है। यह एक बहुत ही जरुरी पोषक तत्व है ओ मन को शांत करने के लिए जिम्मेदार होता है। इसके साथ ही इसमें उच्च मात्रा में विटामिन सी भी पाई जाती है जो डिप्रेशन, चिडचिडेपन और व्यग्रता को दूर रखता है। यह हार्मोंस के संतुलन को भी बनाए रखता है। इसलिए अगली बार जब आपका मूड ख़राब हो तो तरबूज का एक स्लाइस काटकर चेहरे पर एक खूबसूरत हंसी के साथ खा लें इससे आपको बहुत फायदा होगा।

17. पागलपन में फायदेमंद : आप 10 ग्राम बीजों को छीलकर उसकी गिरी को निकाल लें। इस गिरी को शाम के समय पानी में डालकर रख दें और फिर सुबह में इन गिरियों को पानी के साथ पीसकर थोड़ी सी मिश्री के साथ मिलाकर सेवन करने से उन्माद या पागलपन ठीक हो जाता है।

18. किडनी में फायदेमंद : तरबूज नेचरल डिटॉक्सफाईंग एजेंट का काम करता है। इसमें पानी और मिनरल्स उच्च मात्रा में होते हैं जो शरीर से विषक्त पदार्थों को निकालकर किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

19. उर्जा स्तर बढ़ाने में फायदेमंद : अगर आप सुस्त या कमजोर महसूस कर रहे हैं तो तरबूज खाने से आपको बहुत लाभ होगा। एक अनुसंधान के अनुसार तरबूज खाने से उर्जा स्तर 23% तक बढ़ जाता है। तरबूज में पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन बी, बीटा कैरोटीन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो आपके उर्जा स्तर को बनाए रखते हैं।

20. वर्कआउट के बाद तरोताजा रखने में फायदेमंद : क्या आपको वर्कआउट करने के अलगे दिन मांसपेशियों में दर्द होता है? जनरल ऑफ एग्रीकलचर फूड एंड केमिस्ट्री में प्रकाशित अध्धयन के अनुसार वर्कआउट करने के पहले तरबूज का जूस पीने से मांसपेशियों में दर्द कुछ कम होता है।

To Know More Details : तरबूज-Watermelon In Hindi

1 comment: