कैथा फल के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Kaitha Fruit Benefits & Side Effects In Hindi


कैथा-Kaitha Fruit In Hindi


कैथा का वैज्ञानिक नाम Feronia limonia है। कैथा एक पेड़ है जिसके फल का उपयोग आयुर्वेदिक औषधि के रूप में किया जाता है। मान्यता है कि तपस्या करने गए ध्रुव ने फलाहार के तौर पर इसे लिया था।

कैथा एक बहुत ही पौष्टिक फल है। कैथा का पेड़ सामान्यतः सभी स्थानों पर देखने को मिलता है, परंतु खास तौर पर यह शुष्क स्थानों पर उगने वाले फल है यह 23 से 35०C तक के तापमान पर भी बड जाते हैं। कैथा लगभग सभी तरह की मिट्टी में लगाया जाता है सूखे क्षेत्रों में यह आसानी से बड जाता है।

जब पौधा संभाल जाता है तो उसकी देखभाल की कम जरुरत पड़ती है और फूल आने के 10 से 12 महीने में फल तैयार हो जाते हैं, पौष्टिकता के साथ-साथ इसकी औषधीय की दृष्टि से भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है।

कैथी की जेली एक तरह का मीठा और थोडा कसिला खाद्य पदार्थ है जो कैथे के पेक्टिन से तैयार किया जाता है। ओसमोसिस की क्रिया द्वारा द्वारा चीनी की अधिक मात्रा को मिलाकर और कम ph मान इसकी संग्रहणक्षमता को बढ़ा देती है इसका मीठा हल्का खट्टा स्वाद बच्चों और महिलाओं के लिए अत्यधिक मनभावित साबित हुआ है।

कैथे को कच्चा और पक्का दोनों तरह से ही खाया जाता है। कच्चा फल हल्का कैसेला और पका हुआ फल खट्टा-मीठा होता है। कच्चा फल देखने में ग्रे-सफेद मिश्रित हरे रंग और पका फल भूरे रंग का होता है।

कैथा फल का उपयोग-Use Of Kaitha Fruit In Hindi

कैथ विटामिन बी-12 का अच्छा स्त्रोत है। मध्य भारत में इसके द्वारा तैयार खाद्य पदार्थों को अच्छा और पौष्टिक माना जाता है इसके द्वारा तरह-तरह के खाद्य पदार्थ तैयार किये जाते हैं जैसे - जैम, जेली, अमावट, शर्बत, चॉकलेट और चटनी ग्रामीण स्तर पर व्यवसाय का एक अच्छा साधन साबित हो सकता है।

कैथा फल के औषधीय गुण-Medicinal Properties Of Kaitha Fruit In Hindi

कैथा प्रतिरोधक क्षमता को दृढ करता है, यह पाचन क्रिया को अच्छा बनाए रखता है, यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के साथ-साथ कोलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेसर को भी नियंत्रित करता है। कैथा स्कर्वी रोग से बचाव में सहायक है। कैथा शोथरोधी, ज्वरनाशक, दर्दनाशक, कैंसररोधी, मधुमेहरोधी, घावपूरक, पेशाब बढ़ाने वाला, जिवानुरोधी है।

कैथे के बीज ह्रदय रोग और सर दर्द के लिए फायदेमंद होते हैं। कैथ के बीजों का तेल फीका, ग्राही और मीठा होता है और पित्त, कफ, हिचकी, उल्टी और चूहे के जहर को खत्म करता है। कैथे के फुल जहर के प्रभ्वओं को नष्ट करते हैं। कैथे के पत्ते उल्टी, दस्त और हिचकी रोग में लाभकारी होता है।

कैथे के विभिन्न नाम-Different names of Kaitha In Hindi

कैथे को विभिन्न क्षेत्रों में अलग नाम से पुकारा जाता है। इसे बंगाली में कठबेल, गुजरती में कोथू, कन्नड़ में बेले, मलयालम और तमिल में विलम पजम, मराठी में कवथ, उड़िया में कैथा, तेलगु में वेलेगा पंडु, एलागाकाय, हिंदी में बिलिं या कटबेल, संस्कृत में कपित्थ, कुचफल, गंधफल, चिरपाकी, बैशाख नक्षत्री, दधिफल, कहते हैं।

कैथे के पोषक तत्व-Kaitha Nutrients In Hindi

कैथे में विटामिन सी, फ्रूट एसिड, प्रोटीन, मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, फोस्फोरस, जिंक, विटामिन बी-1, विटामिन बी-2, फाइटोकेमिकल्स, एलकेलोइड, पॉलीफेनोल आदि पोषक तत्व पाए जाते है।

कैथे के फायदे-Benefits Of Kaitha Fruit In Hindi


1. दमा में फायदेमंद कैथा-Beneficial Kaitha in asthma


पके हुए कैथे का 12 ग्राम रस लेकर उसमे थोडा शहद मिलाकर सेवन करने से दम के रोगी को बहुत लाभ मिलता है।

2. कर्ण शूल में फायदेमंद कैथा-Beneficial Kaitha in Ear Pain


कैथे के रस में बिजोरा नींबू का रस मिलाकर, थोडा गर्म करके काम में कुछ बुँदे टपकने से कर्ण शूल में बहुत फायदा मिलता है। कैथ कान की किसी भी समस्या के लिए लाभकारी होता है। कैथा के पेड़ की जड़, कान की किसी भी समस्या और दर्द को ठीक करने के लिए उपयोग की जाती है।

3. पाचन क्रिया में फायदेमंद कैथा-Beneficial Kaitha in digestion


पाचन क्रिया के लिए कैथा बहुत ही फायदेमंद होता है क्योंकि यह आँतों के कीड़ों को ख़त्म करने में सहायता करता है। यह पाचन से जुडी समस्याओं के लिए एक बहुत ही अच्छा फल है।

इसके ताने और शाखाओं में फेरोनो गम नाम का गोंड जैसा पदार्थ होता है। इसमें टैनिन होने की वजह से यह सूजन को कम करने के लिए लिया जाता है इसके रोचक गुण भी कब्ज से बचने में मदद करते हैं।

4. ब्लड प्यूरिफिकेशन में फायदेमंद-Beneficial Kaitha in Blood Purification


50 मिलीग्राम कैथे का रस गर्म पानी और चीनी के साथ मिला लें। इस मिश्रण को खून को साफ और विषाक्त पदार्थों को निकालने के लिए पीने की सलाह दी जाती है। इससे लीवर और गुर्दे पर तनाव कम हो जाता है, जो विषाक्त पदार्थों से हमारे शरीर को सुरक्षित रखते हैं।

5. डायबिटीज में फायदेमंद-Beneficial Kaitha in Diabetes


कैथा के पेड़ के तने और शाखों में फेरोनी गम नाम की गोंद होती है। यह गोंद खून में शर्करा के प्रवाह, स्त्राव और संतुलन को प्रबंधित करने में मदद करके डायबिटीज का मुकाबला करने में मदद करती है।

यह गोंद इन्सुलिन और ग्लूकोज के स्तर को प्रबंधित करके, डायबिटीज को बढने से रोकता है। कैथ के बीजों की गिरी को 300 ग्राम की मात्रा में कूट-छानकर चूर्ण बना लें और यह चूर्ण 5-5 ग्राम की मात्रा में सुबह शाम पानी के साथ 30 दिनों तक सेवन करें इससे मधुमेह में बहुत फायदा मिलता है।

6. श्वसन समस्याओं में फायदेमंद-Beneficial Kaitha in respiratory problems


कैथ के पेड़ की पत्तियां लोगों को जुकाम और श्वसन से संबंधित समस्याओं से बचने में मदद करती है। ये गले में खराश और खांसी का इलाज करने में भी मदद करती है। ये पत्तियां कफ को कम करने में मदद करती हैं और श्वसन तंत्र में काफ को बनने से रोकती है।

7. एनर्जी बढ़ाने में फायदेमंद-Beneficial Kaitha in Boost Energy


सौ ग्राम कैथा के गूदे दे 140 कैलोरी प्राप्त होती है और इसमें मौजूद पोषक तत्व अंगों और मेटाबोलिज्म के लिए फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन की उच्च मात्रा पाई जाती है जिसकी वजह से यह शरीर के किसी भी घाव को तेजी से हील कर सकता है और मांसपेशियों को मजबूत कर सकता है इसके अतिरिक्त यह शरीर की उर्जा को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।

8. किडनी रोग में फायदेमंद-Beneficial Kaitha in Kidney Disease


किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों को कैथा का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसमें विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने वाले गुण होते हैं जिससे किडनी को बहुत से रोगों से बचाया जा सकता है।

9. लीवर की समस्याओं के लिए फायदेमंद-Beneficial Kaitha for Liver Problems


कैथा में बीटा कैरोटीन की भी बहुत मात्रा पाई जाती है। यह तत्व लीवर की समस्याओं का इलाज करने में सहायक होता है। इसमें थाइमिन और रिबोफ्लिविन होते हैं। यह फल कार्डियाक टॉनिक के रूप में काम करता है।

10. हिचकी में फायदेमंद-Beneficial Kaitha in hiccups


साफ कसीस को कैथ के फलों के गूदे के साथ मिलाकर चाटने से हिचकी में बहुत फायदा होता है। एक चम्मच कैथ का रस और एक चम्मच आंवले का रस मिलाकर पीने से हिचकी आणि बंद हो जाती है। कैथ के फल का चूर्ण और साफ कसीस 120-120 मिलीग्राम की मात्रा में चार से छ: ग्राम शहद के साथ सेवन करने से हिचकी में फायदा होता है।

यह भी पढ़ें : कैथा के चमत्कारिक फायदे 


कैथा के नुकसान-Side Effects Of Kaitha Fruits In Hindi

1. पेट के लिए नुकसानदायक : किसी भी अन्य भोजन या फल की तरह, हमें कैथा के सेवन के दौरान कुछ सावधानी बरतनी चाहिए। इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पेट की समस्या भी हो सकती हैं इसलिए गैस्ट्रिक परेशानियों वाले लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए।

2. एलर्जी वालों के लिए नुकसानदायक : इसके अतिरिक्त अग्गर आपने कभी पहले कैथा का सेवन नहीं किया है तो आपको कैथा से एलर्जी है या नहीं इसकी जाँच करने के बाद ही कैथा का सेवन करें क्योंकि कुछ लोगों को कैथे से एलर्जी भी हो सकती है।

No comments:

Post a Comment