संतरा खाने के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Orange Benefits & Side Effects In Hindi



संतरा-Orange In Hindi

संतरा एक नारंगी फल होता है। इसे अंग्रेजी भाषा में ऑरेंज भी कहते हैं। संतरा एक उष्णकटिबंधीय मौसम का फल है जो सेमीप्रॉपिकल, सदाबहार, छोटे फूलों का पेड़ है जो लगभग 5 से 8 मीटर लंबा होता है और इसमें मौसमी फल आता है जिसका व्यास लगभग 3 इंच और वजन लगभग 100-150 ग्राम होता है। संतरे की दो श्रेणियां होती हैं मीठा और कडवा।

संतरा के औषधीय गुण-Medicinal Properties of Orange In Hindi

हम सभी संतरा खाने के बाद उसके छिलके को कूड़ेदान में फेंक देते हैं। यह सभी को लगता है कि संतरे के छिलके का कोई फायदा नहीं होता है लेकिन संतरे के छिलके से न सिर्फ स्वास्थ्य को लाभ प्राप्त होता है बल्कि खूबसूरती को निखारने में भी यह बहुत फायदेमंद होता है।

अम्लीय, एसिड अवयव और ऑक्सीडेंट कीटाणुनाशक गुणों की वजह से हुई बीमारियों की ठीक कर देता है। इस फल को सभी रोगों यहाँ तक की उपवास में भी खाया जा सकता है।

संतरा के पोषक तत्व-Orange Nutrients In Hindi

संतरे में साइट्रिक एसिड, मैग्नीशियम, फोस्फोरस, विटामिन सी, विटामिन ए, कैल्शियम, फोस्फोरस, सोडियम, एमिनो एसिड, बी कॉम्प्लेक्स, फ्लेवोनॉयड, फ्रुक्टोज, डेक्स्ट्रोज, खनिज, विटामिन बी, कॉलिन और आयरन होता है।

Also Read : Orange Nutrition

संतरा के फायदे-Benefits Of Orange In Hindi


त्वचा के लिए फायदेमंद संतरा-Beneficial orange for skin In Hindi



1. चेहरे पर निखार लाने में फायदेमंद : संतरे का छिलका चेहरे पर निखार लाने में बहुत कारगर होता है। संतरे के छिलके के पाउडर को शहद के साथ मिलाकर लगाने से टैनिंग दूर हो जाती है और चेहरे पर निखार आता है।

2. सूक्ष्म रंध्रों को खोलने में फायदेमंद : संतरे के छिलके के पाउडर में कुछ मात्रा में दही मिलाकर चेहरे पर लगाने से सूक्ष्म रंध्र खुल जाते हैं और साथ ही ब्लैक हेड्स भी साफ हो जाते हैं।

3. कील-मुंहासों की रोकथाम में फायदेमंद : संतरे के छिलके का पाउडर त्वचा पर मौजूद साडी गंदगी को साफ कर देता है, इस पाउडर में बहुत कम मात्रा में गुलाब जल मिलाकर लगाने से कील-मुंहासों की समस्या में फायदा होता है।

4. दाग-धब्बों को दूर करने में फायदेमंद : संतरे के छिलकों में रंगत साफ करने के गुण होते हैं जिसकी वजह से किसी भी प्रकार के दाग-धब्बे को दूर करने में यह बहुत कारगर होता है।

5. त्वचा की उम्र बढ़ाने में फायदेमंद : संतरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट उम्र बढ़ाने के साथ होने वाले झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं।

6. त्वचा साफ करने में फायदेमंद : रात को सोने से पहले दो चम्मच शहद में दो चम्मच संतरे का रस मिलाकर 20 मिनट्स के लिए चेहरे पर लगाए। इसके बाद दूध में रुई भिगोकर चेहरे को साफ करें। चेहरा चमकने लगेगा।

बालों के लिए फायदेमंद-Beneficial Orange for hair In Hindi



1. बालों की चमक बढ़ाने में फायदेमंद : संतरे के ताजे फूल को पीसकर उसका रस सिर में लगाने से बालों की चमक बढती है। बाल जल्दी बढ़ते हैं और उसका कालापन बढ़ता है।

2. रुसी हटाने में फायदेमंद : संतरे का छिलका सिर्फ त्वचा के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी एक औषधि की तरह काम करता है। यह रुसी को दूर करने की क्षमता रखता है साथ ही आपके बालों के गिरने की समस्या को भी दूर करता है।

रोगों में फायदेमंद संतरा-Beneficial Oranges In Diseases In Hindi



1. पाचन शक्ति में फायदेमंद : संतरे का रस पाचनशक्ति के लिए बहुत अच्छा होता है। जिन लोगो को पाचनशक्ति की समस्या होती है उन लोगों को संतरे का रस गुनगुने पानी में मिलाकर देना चाहिए इससे पाचनक्रिया को बहुत लाभ होता है।

2. खांसी-जुकाम में फायदेमंद : एक व्यक्ति को एक बार में एक या दो संतरे ही लेने चाहिएं। एक व्यक्ति को जितने विटामिन सी की जरुरत होती है एक संतरे में वो मात्रा पर्याप्त होती है।

व्यक्ति को खांसी जुकाम होने पर संतरे के रस का एक गिलास प्रतिदिन पीते रहने से फायदा होता है और स्वाद के लिए उसमें नमक या मिश्री भी डाल सकते हैं। संतरे की तासीर ठंडी होती है इसीलिए इसे खांसी-जुकाम में नहीं खाना चाहिए लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं होता है।

3. कोलेस्ट्रोल में फायदेमंद : संतरे का रस पीने से हमारे कोलेस्ट्रोल में बहुत सुधार होता है। संतरे में फाइबर होता है जो हमारे शरीर में कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में सहायक होता है।

संतरे में पेक्टिन होता है यह एक घुलनशील फाइबर है जो शरीर से कोलेस्ट्रोल को समाप्त कर देता है इससे पहले कि कोलेस्ट्रोल ब्लड स्ट्रीम में अवशोषित हो जाएँ। इसके अतिरिक्त इनमें फ्लैवोनोन हेस्पेरिडिन होते हैं जो कोलेस्ट्रोल को कम करने के साथ-साथ रक्तचाप के स्तर को भी कम करते हैं।

4. हड्डियों के लिए फायदेमंद : संतरे के रस से हड्डियाँ स्वस्थ बनी रहती हैं।

5. सूजन कम करने में फायदेमंद : संतरे सुजन को कम करने में लाभदायक होता है। अगर आप सूजन के शिकार हैं तो आप संतरे के रस को ब्लैककरुरेंट रस के साथ मिलाकर पी सकते हैं ऐसा करने से सुजन कम हो जाएगी।

6. वजन घटाने में फायदेमंद : संतरे का रस वजन घटाने में बहुत लाभदायक होता है। संता वजन घटाने के लिए अविश्वसनीय सुपरफूड है। फल की उच्च फाइबर और विटामिन सी सामग्री वजन घटाने को बढ़ावा देती है।

फाइबर आपको जल्दी से भूख नहीं लगने देता और पूरे दिन कम खाने में मदद करता है और विटामिन सी ग्लूकोज को उर्जा में परिवर्तित कर देती है और वसा को जलाने में मदद करती है।

इसके अतिरिक्त नारंगी एक स्वस्थ शरीर के लिए जरुरी पोषक तत्वों के रूप में एक महान कम कैलोरी और वसा रहित स्त्रोत है। अच्छे परिणाम के लिए, अपने दिन की शुरुआत एक संतरे के साथ करें।

7. पथरी में फायदेमंद : संतरे के रस की मदद से लीवर स्टोन को ठीक किया जा सकता है।

8. थकावट और तनाव में फायदेमंद : संतरे के रस का एक गिलास तं मन को शीतलता प्रदान करता है जिससे थकावट और तनाव दूर हो जाते हैं, ह्रदय और मस्तिष्क को नई शक्ति और ताजगी से भर देता है।

संतरे में पोटेशियम होता है जो दिमाग को ऑक्सीजन की सप्लाई करने में सहायता करता है जिससे आपका मन शांत होता है और आप तनाव से मुक्ति पा सकते हैं।

9. पेचिश में फायदेमंद : अगर आप पेचिश की समस्या से परेशान हैं तो संतरे के रस में बकरी का दूध मिलाकर पीने से पेचिश में फायदा होता है।

10. बवासीर में फायदेमंद : संतरे का नियमित रूप से सेवन करने से बवासीर की समस्या में फायदा होता है। इसमें रक्तस्त्राव को रोकने की क्षमता होती है। संतरा पेट के अल्सर को खत्म करता है और बवासीर में राहत दिलाता है।

इसके लिए प्रतिदिन खाना खाने के बाद एक ग्लास संतरे का जूस पी लें। बवासीर से ग्रसित व्यक्ति को संतरे के छिलके के पाउडर को भी पानी में मिलाकर पी सकते हैं।

11. ह्रदय के लिए फायदेमंद : जिन लोगों को ह्रदय की समस्या होती हैं उन्हें संतरे के रस में शहद मिलाकर देने से बहुत लाभ होता है। संतरे में पाए जाने वाले पोटेशियम, फोलिक एसिड, कैल्शियम, कोलेस्ट्रोल लेवल और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं।

संतरे में पाए जाने वाले फ्रुक्टोज, डेस्कट्रोज जैसे मिनरल्स शरीर में में एनर्जी बढ़ाते हैं और दिल और दिमाग को नई ताजगी और स्फूर्ति देते हैं। दिल के रोगी को संतरे के जूस में शहद मिलाकर पिलाने से बहुत लाभ होता है।

12. बुखार में फायदेमंद : तेज बुखार होने पर आप संतरे का रस पी सकते हैं ऐसा करने से तापमान कम हो जाता है। इसमें उपस्थित साइट्रिक अम्ल मूत्र रोगों और गुर्दा रोगों को दूर करता है।

13. दांतों और मसूड़ों में फायदेमंद : संतरे का रस दांतों और मसूड़ों के सभी रोगों को दूर करता है। संतरे का सेवन करने से दांत और मसूड़ों के रोग दूर होते हैं। संतरे में पाया जाने वाला विटामिन सी मसूड़ों को हेल्दी बनाता है।

14. मच्छरों से बचाव में फायदेमंद : संतरे की छिलकों से तेल निकला जाता है। शरीर पर इस तेल की मालिश करने से मच्छर नहीं काटते। सूखे संतरे के छिलकों का धुआं अगर कमरे में फैला दिया जाए तो मक्खी, मच्छर और खटमल को मार गिराया जा सकता है।

15. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में फायदेमंद : ब्लड प्रेशर को लो होने से बचाने के लिए सबसे जरुरी है सोडियम की मात्रा को बैलेंस रखना। संतरा सोडियम की मात्रा को नार्मल रखते हुए ब्लड प्रेशर को ठीक रखता है इसलिए जिसे भी हाई या लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो उसे अपनी डाईट में संतरा अवश्य खाना चाहिए।

16. कैंसर में फायदेमंद : विटामिन सी से भरपूर संतरा शरीर को नुकसान पहुँचाने वाले फ्री-रेडिकल्स से सुरक्षित रखता है साथ ही इसमें पाया जाने वाला लाइमोनिन कैंसे सेल्स को बढने से रोकता है।

मैंडरिन संतरे में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जापान में हुई एक स्टडी के अनुसार मैंडरिन संतरा लीवर कैंसर के खतरे को कम करता है। संतरे में लाइमोनिन पाया जाता है जो हमारे शरीर में 8 से 10 घंटे तक एक्तिब रहता है जो हमारे शरीर में कैंसर को बढने से रोकने में मदद करता है।

17. किडनी के लिए फायदेमंद : प्रतिदिन संतरे का सेवन करने से होने वाली पथरी के खतरे को कम करता है इसलिए आप संतरे को प्रतिदिन अपनी डाइट में शामिल करें। पथरी के लिए संतरे को लिक्विड रूप में पीना ज्यादा लाभदायक होगा।

एक शोध के अनुसार संतरे का जूस रोज पीने से किडनी में होने वाली सभी बीमारी के संभावनाएं बहुत कम हो जाती है यहाँ तक कि किडनी में होने वाले कैंसर से भी संतरा बचाता है।

18. गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद : गर्भवती महिलाओं और यकृत रोग से ग्रसित महिलाओं के लिए संतरे का रस बहुत लाभकारी होता है। इसके सेवन से जहाँ प्रसव के वक्त होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलती है, प्रसव पीड़ा कम होती है, बच्च स्वस्थ पैदा होता है।

19. गठिया में फायदेमंद : संतरे में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो गठिया की बीमारी और उससे होने वाले दर्द से राहत दिलाता है। संतरे के सेवन से आप ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी को भी दूर कर सकते हैं। रोज केवल एक गिलास संतरे का जूस पीकर हम गठिया होने के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

20. पेट के रोगों के लिए फायदेमंद : पेट में गैस, अपच और कब्ज को दूर करने में संतरा बहुत ही लाभदायक होता है। संतरे में फाइबर और सिट्रिक एसिड पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इससे बॉईल को बढ़ाया जा सकता है।

जिससे कब्ज, पेट में अकडन, गैस, अपच जैसे बिमारियों से राहत मिलती है। फाइबर पाचन तंत्र को बढ़ावा देता है और पाचन तंत्र से संबंधित सभी बीमारियों को दूर करता है।

पेचिश होने पर संतरे के रस में बकरी का दूध मिलाकर पीने से फायदा होता है। संतरे के रस को गर्म करके काला नमक और सूंड का रस मिलाकर पीने से बदहजमी और पेट से संबंधित सभी रोगों से छुटकारा मिलता है।

21. लू से बचाने में फायदेमंद : गर्मियों के दिनों में लू से बचने के लिए दिन में 3-4 बार संतरे का रस जरुर पीना चाहिए।

22. पैरों की बदबू को दूर करने में फायदेमंद : बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनके पैरों से गर्मियों में बहुत अधिक बदबू आती है। इससे बचने के लिए संतरे के छिलके बहुत मददगार साबित होते हैं। संतरे के छिलकों को पानी में उबाल ले।

अब इस गुनगुने पानी में अपने पैरों को दो से चार मिनट के लिए डुबोएं। फिर आप अपने पैरों को तौलिये से साफ कर लें। ऐसा हफ्ते में तीन से चार बार करें, इससे पैरों से आने वाली बदबू को दूर किया जा सकता है।

23. रोग प्रतिरोधक क्षमता में फायदेमंद : संतरे में मौजूद विटामिन ए और सी खून में वाइट सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं, जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनती है। विटामिन सी बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने वाले श्वेत रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा देती है।

इसके अतिरिक्त संतरे में बहुत सारे पोलिफेनोल होते हैं जो वायरल संक्रमणों से बचाते हैं। इसके अतिरिक्त संतरे विटामिन ए, फोलेट और तांबे जैसे सभी पोषक तत्व प्रदान करते हैं जो प्रतिरक्षा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए संतरे खाएं और एक या दो गिलास संतरे का रस रोजाना पिएं।

24. जूतों की बदबू को दूर करने में फायदेमंद : संतरे के छिलके को रात भर उन जुत्तों में रख दे, जिनमे से ज्यादा बदबू आती हो। सुबह होने पर इन छिलकों को जूतों से निकाल दे, ऐसा करने से आपके जूतों से बदबू आनी बंद हो जाती है।

25. अल्सर में फायदेमंद : संतरे में विटामिन सी होने के कारण यह बैक्टीरिया से लड़ने में सहायक होता है। संतरा खाने से पेट में मौजूद अल्सर का संक्रमण दूर हो जाता है।

26. आँखों के लिए फायदेमंद : यह संतरे का एक बहुत ही अच्छा फायदा है क्योंकि आज हर कोई आँख की समस्या से परेशान है। इसमें मौजूद विटामिन ए हमारी हमारी आँखों के लिए लाभकारी होता है।

27. मधुमेह में फायदेमंद : डायबिटीज की बीमारी में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में संतरा सहायक है। यह संतरा का अच्छा फायदा है।

बच्चों के लिए फायदेमंद-Beneficial Orange For Children In Hindi



1. बच्चों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : छोटे बच्चों के लिए संतरे का रस अमृत के समान होता है। बच्चों को स्वस्थ और हष्ट-पुष्ट बनाने के लिए दूध में चौथाई भाग मीठे संतरे का रस मिलाकर पिलाने से यह एक आदर्श टॉनिक का काम करता है।

2. बच्चों के दांतों में फायदेमंद : जब बच्चों के दांत निकलते हैं, तब उन्हें उल्टी होती है और हरे-पीले डीएसटी लगते हैं। उस वक्त संतरे का रस देने से उनकी बेचैनी दूर होती है और पाचन शक्ति बढ़ जाती है।

संतरे के नुकसान-Side Effects Of Orange In Hindi

1. अधिक मात्रा में सेवन नुकसानदायक : संतरे आपके लिए बहुत अच्छे होते हैं, लेकिन आपको इनका सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। संतरे का अधिक सेवन अधिक फाइबर पाचन को प्रभावित कर सकता है जिससे पेट की एंथन और डीएसटी जैसी समस्या पैदा हो सकती हैं।

2. छोटे बच्चों के लिए अधिक मात्रा नुकसानदायक : छोटे बच्चों को बड़ी मात्रा में मीठे संतरे के छिलके देना सुरक्षित नहीं होता है क्योंकि इससे पेट दर्द, बेहोशी या मृत्यु हो सकती है।

3. गर्भावस्था में अधिक मात्रा नुकसानदायक : गर्भावस्था या स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए संतरे सुरक्षित होते हैं लेकिन अगर इनका प्रयोग सामान्य मात्रा में किया जाए क्योंकि अधिक मात्रा में इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है।

4. बीटा ब्लॉकर्स वालों के लिए नुकसानदायक : जो लोग बीटा ब्लॉकर्स दवाईयों का सेवन करते हैं वे बहुत अधिक संतरे का उपभोग न करें।

5. हार्टबर्न वालों के लिए नुकसानदायक : संतरा एक उच्च एसिड भोजन है तो यह हार्टबर्न में योगदान दे सकते हैं, विशेषकर उन लोगों के लिए जो पहले से ही हार्टबर्न से ग्रस्त होते हैं।

No comments:

Post a Comment