
एवोकाडो-Avocado In Hindi
इस फल की उपज भारत में नहीं होती क्योंकि इसके लिए जो अनुकूल जलवायु चाहिए जो भारत में नहीं है इस वजह से भारत में बहुत कम लोग एवोकाडो फल के बारे में जानते हैं। यह फल अमेरिका में पाया जाता है।यह एक जंगलिय प्रकृति का फल है जो अमेरिका के मेक्सिको क्षेत्र में पाया जाता है। आपको एवोकाडो मेक्सिको के जंगलों में हर जगह पर देखने को मिल जाता है क्योंकि वहां का वातावरण भूमध्यसागरीय वातावरण होने की वजह से वह क्षेत्र एवोकाडो की उपज के लिए बेहतरीन है।
एवोकाडो लगभग पूर्ण रूप से नाशपाती की तरह दिखाई देता है। यह फल जितना बड़ा होता है उसी तरह गुठली भी बड़ी होती है। यह अपने हल्के भूरे रंग की वजह से भी प्रसिद्ध है। Persea Americana प्रजाति में पाए जाने वाले इस फल का पेड़ बहुत ही बड़ा होता है। इसका पेड़ लगभग 65 फुट तक लंबा होता है।
एवोकाडो के औषधीय गुण-Medicinal properties of avocado In Hindi
एवोकाडो एक ऐसा फल है जो मानव शरीर की हर आवश्यकता जैसे आयोडीन, प्रोटीन, खनिज तत्व आदि की पूर्ति करता है। एक एवोकाडो फल खाने से भी यह हमारे शरीर में नाश्ते का काम करता है जिससे भूख भी मिट जाती है और हमारे शरीर की कार्यक्षमता को भी बढ़ाता है।जंगलिय प्रकृति का होने का बाद भी विश्व में इसकी अत्यधिक मांग होने की वजह से इसके अनुकूल वातावरण वाले क्षेत्र में इसकी खेती होती है। एवोकाडो एक फल है लेकिन इसका उपयोग कई प्रकार की औषधियों को बनाने में भी किया जाता है।
एवोकाडो में पोषक तत्व-Nutrients in Avocado In Hindi
एवोकाडो में आयोडीन, प्रोटीन, खनिज तत्व, फैटी एसिड, कैल्शियम, लोहा, मैग्नीशियम, पोटेशियम, तांबा, मैंगनीज, फास्फोरस, जस्ता, विटामिन सी, विटामिन बी-6, विटामिन बी-12, विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन के, विटामिन ई, थाइमिन, रिबोफ्लैविना, नियासिन पाए जाते हैं।Also Read : Avocado Nutrition
एवोकाडो के फायदे-Benefits of Avocado In Hindi
1. वजन कम करने में फायदेमंद एवोकाडो-Beneficial Avocado in Weight Loss

जो लोग खाने के साथ एवोकाडो भी खाते हैं उन लोगों को 5 से 6 घंटे तक भूख नहीं लगती। इस तरह यह एवोकाडो खाने से वजन कम हो जाता है इसलिए जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और उसे क करने की कोशिश कर रहे हैं तो वो अपने भोजन में एवोकाडो को अवश्य शामिल करें।
2. बालों में फायदेमंद एवोकाडो-Beneficial Avocado in Hair

एवोकाडो के सेवन से सिर के बालों का गिरना कम हो जाता है और साथ-ही-साथ यह बालों को काला रखता है और बालों में नई चमक आ जाती है।
3. वसा के लिए फायदेमंद एवोकाडो-Beneficial Avocado for Fat

एवोकाडो वसा का अच्छा स्त्रोत है लेकिन इससे प्राप्त उर्जा का ज्यादा हिस्सा हमें फैट के रूप में मिलता है। एवोकाडो में जो फैट पाई जाती है वो फैट oleic acid होती हैं और इस तरह की वसा का हमारे शरीर पर किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता।
4. आँखों के लिए फायदेमंद एवोकाडो-Beneficial Avocado for Eyes

एवोकाडो आँखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से आँखों की ज्योति कमजोर नहीं होती है। यह आँखों की पूरी तरह से सुरक्षा करता है। Zeaxanthin और Lutein ऐसे पोषक तत्व है जो हमारी आँखों के लिए बहुत जरुरी है। ये पोषक तत्व एवोकाडो में भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
5. कब्ज में फायदेमंद एवोकाडो-Beneficial Avocado in Constipation

कब्ज में एवोकाडो का सेवन बहुत अच्छा होता है। यह पेट को साफ करके कब्ज को मिटा देता है। एवोकाडो में ज्यादा मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिससे पेट साफ होता है जिससे कब्ज की समस्या दूर हो जाती है और तंत्रिका तंत्र भी मजबूत होता है।
6. हाई बीपी में फायदेमंद एवोकाडो-Beneficial Avocado in High BP

एवोकाडो हाई बीपी में फायदेमंद होता है। एवोकाडो बीपी को सामान्य रखने में सहायता करता है। एवोकाडो में केले से भी ज्यादा पोटेशियम होता है। हमें एक दिन में जितने पोटेशियम की आवश्यकता होती है उसका 14% पोटेशियम एक एवोकाडो में पाया जाता है। पोटेशियम की अधिकता की वजह से जो लोग रोजाना एवोकाडो खाते हैं वो कभी हाई बीपी से ग्रसित नहीं होते और वे दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं।
7. शुगर में फायदेमंद एवोकाडो-Beneficial Avocado in diabetes

एवोकाडो में ऐसे तत्व होते हैं जो शुगर को कंट्रोल में ले लेता है। अतः इसके सेवन से व्यक्ति का शुगर कंट्रोल में रहता है। शुगर के मरीजों के लिए यह जंगली फल बहुत ही फायदेमंद है क्योंकि एवोकाडो में में फाइबर ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। फाइबर हमारे शरीर में अनेक बीमारियों के खतरे को कम करने के साथ-साथ हमारे शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है।
8. त्वचा के लिए फायदेमंद एवोकाडो-Beneficial Avocado for Skin

अपनी त्वचा की सुन्दरता बढ़ाने के लिए आप एवोकाडो को फेस पैक के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एवोकाडो में दही और शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने से फेस की झुर्रियां गायब हो जाती हैं और फेस पर नया निखार आता है। यह शरीर की त्वचा में एक नई चमक भर देता है। इसका लेप बनाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे से दाह धब्बे हट जाएंगे और चेहरा चमकने लगेगा।
एवोकाडो अनेक गुणों से भरपूर फल है। एवोकाडो में अनेक प्रकार के फैटी एसिड पाए जाते हैं जो मानव शरीर की त्वचा के लिए जरुरी होते हैं। अगर आपकी त्वचा रुखी और बेजान हो गई है तो अपनी त्वचा पर एवोकाडो के तेल की मालिश करे या रोजाना इसका सेवन करे।
एवोकाडो में विटामिन ए और विटामिन ई पाई जाती हैं जो रुखी और बेजान त्वचा में जान डालने का काम करता है। हमारी त्वचा एवोकाडो के तेल को जल्दी सोख लेती है।
9. गुर्दे के लिए फायदेमंद एवोकाडो-Beneficial Avocado for Kidneys

क्रोनिक या बार-बार किडनी विकारों से पीड़ित लोगों में खनिजों और द्रवों के संतुलन को बनाए रखने में आहार बहुत आवश्यक होता है। पोटेशियम एक खनिज है जो सामान्य ह्रदय गति को बनाए रखने में सहायता करता है। एवोकाडो पोटेशियम का एक अच्छा स्त्रोत होता है और आपके आहार में शामिल होने से अन्य लाभ भी मिल सकते हैं।
यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि पोटेशियम का स्तर बहुत अधिक नहीं है क्योंकि ह्रदय के लिए हानिकारक भी हो सकता है। पोटेशियम कोशिकाओं और अंगों के लिए रासायनिक चैनलों के माध्यम से द्रव संतुलन बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण पहलू है। तरल पदार्थ का यह संतुलन भी गुर्दे के कामकाज के लिए आवश्यक है जो शरीर के माध्यम से तरल पदार्थ और विषाक्त पदार्थों की गति को संभालता है।
10. हड्डियों के लिए फायदेमंद एवोकाडो-Beneficial Avocado for Bones

एवोकाडो में कैरोटीनॉइड होते हैं जैसे जेक्सेंथिन और ल्यूटिन जो ऑस्टियोआर्थराइटिस के जोखिम को कम करने में मदद करता है। एवोकाडो और सोया जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन ऑस्टियोआर्थराइटिस के ज्खिम को कम करने में मदद करता है। इसके अतिरिक्त एवोकाडो माँ बहुत ही महत्वपूर्ण खनिज पाए जाते हैं जिनमे जस्ता, फोरफोरस, तांबा, कैल्शियम और सेलेनियम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : एवोकाडो के चमत्कारिक फायदे
एवोकाडो के नुकसान-Side Effects Of Avocado In Hindi
1. अधिक सेवन नुकसानदायक : एवोकाडो के अधिक सेवन से शरीर में एलर्जी, खुजली और शरीर लाल हो जाता है और इसके ज्यादा सेवन से लीवर भी खराब हो जाता है।2. कमजोर लीवर वालों के लिए नुकसानदायक : कमजर लीवर का व्यक्ति अगर इसका सेवन करे तो उसका लीवर अधिक ग्रसित हो सकता है।
3. एलर्जी से स्वास्थ्य बिगड़ना : एवोकाडो के सेवन से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है एलर्जी के लक्ष्ण होते हैं जैसे एक्जीमा, खुजली, लालिमा आदि।
4. लेटेक्स के लिए नुकसानदायक : जो लोग लेटेक्स के प्रति संवेदनशील होते हैं उनको एवोकाडो के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इससे शरीर में सीरम आईजीई एंटीबॉडी का स्तर बढ़ जाता है जिससे एलर्जी की प्रतिक्रिया हो सकती है।
5. एवोकाडो सेवन नुकसानदायक : एवोकाडो का सेवन आपके कोलेस्ट्रोल का स्तर कम कर देता है। अगर आप इसे बड़ी मात्रा में लेते हैं तो यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचाएगा क्योंकि यह बीटा में परिपूर्ण होता है।
No comments:
Post a Comment