
रसभरी-Raspberries In Hindi
रसभरी एक फल होता है जिसे अक्सर आपने अपने आसपास के खतों में या सडकों के किनारों पर उगते हुए देखा होगा। रसभरी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक लाभकारी होती है। रसभरी नारंगी रंग और छोटे से टमाटर की जैसी दिखाई देती है।रसभरी एक छोटा सा पौधा होता है। इसके फलों के ऊपर एक पतला सा आवरण होता है। रसभरी को कहीं-कहीं पर मकोय, काकमाची, भटकोंइया भी कहा जाता है।रसभरी का पौधा किसानों के लिए एक तरीके से मुसीबत होता है क्योंकि यह पौधा खरपतवार की तरह उगता है इसलिए रसभरी फसलों के उगने के लिए मुश्किल पैदा करता है।
रसभरी दो तरह के होते हैं काले और नारंगी रंग के। काले रंग का फल नारंगी रंग के फल से भी छोटा होता है। इसके पेड़ की शाखाएं लगभग एक या डेढ़ फुट लंबी होती हैं। रसभरी को विज्ञान में फाइसेलिस पेरयुवियाना के नाम से भी जाना जाता है।
रसभरी के औषधीय गुण-Medicinal Properties Of Raspberry
रसभरी उदर रोगों, पाचन व्यवस्था के लिए, भूख बढ़ाने में, लीवर के लिए फायदेमंद, सूजन दूर करने के लिए, बवासीर के लिए, खांसी, हिचकी, श्वांस रोग, पेट के लिए, सफेद दागों और कैंसर के लिए बहुत गुणकारी होता है।रसभरी में पोषक तत्व-Nutrients In Raspberry In Hindi
रसभरी मर बहुत सारे पोषक तत्व पॉलीफिनॉल, केरिटिनॉयडस, विटामिन ए, कैल्शियम, फोस्फोरस, फाइटोकैमिकल्स, एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं और रसभरी की पत्तियों में कैल्शियम, फास्फोरस, लोहा, विटामिन ए, विटामिन सी, कैरोटिन आदि भी पाया जाता है।Amounts per 1 cup (123g)
रसभरी में बहुत से पोषक तत्व जैसे - कार्बोहाइड्रेट (14.7 ग्राम) , प्रोटीन (1.5 ग्राम) , फैट (0.8 ग्राम) , कोलेस्ट्रोल (0 ग्राम) , फाइबर (8.0 ग्राम) , विटामिन ए (40.6 IU) , विटामिन के (9.6 mcg) , सोडियम (1.2 मिलीग्राम) , पोटेशियम (186 मिलीग्राम) , कैल्शियम (30.7 mg) , मैग्नीशियम (27.1 मिलीग्राम) और आयरन (0.8 मिलीग्राम) होते हैं।
Also Read :Raspberries Nutrition
रसभरी के फायदे-Benefits of Raspberry In Hindi
1. डायबिटीज में फायदेमंद रसभरी-Beneficial Raspberry in Diabetes

जिन लोगों को डायबिटीज होती है उन लोगों को डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए बहुत से उपायों को अपनाना पड़ता है। ऐसे मरीजों के लिए रसभरी बहुत अधिक फायदेमंद होती है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आप थोड़ी स रसभरी लें। अब एक या दो कप पानी में रसभरी को उबाल लें। इसे जब तक उबालते रहें जब तक पानी आधा न हो जाए।
आप प्रतिदिन सुबह के समय इस पानी का सेवन करें। ऐसा करने से डायबिटीज को खत्म किया जा सकता है। या फिर आप रसभरी के बीजों को लेकर उन्हें धूप में या छाँव में अच्छी तरह से सुखा लें। बीजों के सूखने के बाद उनका बारीक चुन बना लें। अब इस चूर्ण को एक चम्मच प्रतिदिन सुबह के समय लेने से डायबिटीज से छुटकारा पाया जा सकता है।
2. लंग कैंसर में फायदेमंद रसभरी-Beneficial raspberry in lung cancer

बहुत से लोगों को लंग कैंसर होता है जिसकी वजह से वे बहुत परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों के लिए रसभरी बहुत फायदेमंद होती है क्योंकि रसभरी में पॉलीफिनॉल और केरिटिनॉयडस पाया जाता है जो कैंसर से लड़ने में हमारी मदद करती है।
3. आँखों के लिए फायदेमंद रसभरी-Beneficial raspberry for eyes

आज के समय में कम सोने और काम अधिक होने की वजह से लोगों को आँखों से जुडी बीमारियाँ हो जाती हैं। जिन लोगों को आँखों की बीमारी होती है उन्हें रसभरी खानी चाहिए क्योंकि रसभरी में विटामिन ए पाया जाता है।
4. हड्डियों के लिए फायदेमंद रसभरी-Beneficial raspberry for bones

अगर आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या है तो आप रसभरी की मदद से हड्डियों को स्वस्थ कर सकते हैं क्योंकि इसमें पेक्टिन पाया जाता है जो शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस की सही मात्रा बनाए रखता है।
5. पाचन क्रिया में फायदेमंद रसभरी-Beneficial Raspberry in Digestion

आजकल देखा जाता है कि लोगों को अपच की समस्या बहुत होती है लेकिन अब इस समस्या से छुटकारा पाना बहुत ही आसान है क्योंकि रसभरी एक ऐसा फल है जो सभी जगहों पर पाया जाता है और पाचन क्रिया के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता है। अगर आप रोज सुबह रसभरी का सेवन करते हैं तो आप अपने पाचन क्रिया को ठीक करने के साथ-साथ पाचन क्रिया को मजबूत कर सकते हैं।
6. वात-पित्त कफ में फायदेमंद रसभरी-Beneficial Raspberry in vaat pitt cough
जिन लोगों को धुम्रपान की लत लगी होती है उनके लिए रसभरी बहुत अधिक फायदेमंद होती है क्योंकि इसके निरंतर सेवन से वात-पित्त कफ से छुटकारा पाने में हमारी मदद करती है।7. सूजन या दर्द में फायदेमंद रसभरी-Beneficial raspberry in inflammation or pain

बहुत से लोगों के शरीर में थकान से या किसी कीड़े के काटने से सूजन आ जाती है। शरीर के भागों से सुजन को कम करने के लिए रसभरी का उपयोग करना चाहिए। अगर आपके शरीर में दर्द होता है तब भी आप रसभरी का उपयोग कर सकते हैं। आप प्रतिदिन रसभरी का सेवन करके सूजन और दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।
8. किडनी के लिए फायदेमंद रसभरी-Beneficial Raspberry for Kidney

जिन लोगों को किडनी से संबंधित समस्याएं होती हैं उनके लिए रसभरी बहुत अधिक फायदेमंद होती है। अगर आपको भी किडनी से संबंधित समस्याएं हो रही हैं तो आप रसभरी की सब्जी बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं। इसकी सब्जी का सेवन करने से किडनी से संबंधित सभी रोग ठीक हो जाएँगे।
9. ह्रदय के लिए फायदेमंद रसभरी-Beneficial raspberry for heart

बहुत से लोगों का ह्रदय बहुत कमजोर होता है लेकिन आप रसभरी की मदद से अपने ह्रदय को मजबूत बना सकते है क्योंकि इसमें कुछ ऐसे फाइटोकैमिकल्स तत्व पाए जाते हैं जो हमारे ह्रदय के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता है। अगर आपकी ह्रदय की गति कम हो गई है तो आप रसभरी के पंचांग के काढ़े को पीकर अपने ह्रदय की गति को ठीक कर सकते हैं।
10. लीवर में फायदेमंद रसभरी-Beneficial raspberry in the liver

लीवर से जुडी परेशानियाँ होने पर आप रसभरी का प्रयोग कर सकते हैं। रसभरी का प्रयोग करने से लीवर से जुडी सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। आप रसभरी की सब्जी का सेवन करके भी लीवर से जुडी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : रसभरी के चमत्कारिक फायदे
रसभरी के नुकसान-Side Effects Of Raspberry In Hindi
1. जंगली रसभरी नुकसानदायक : अगर आप जंगली रसभरी को खाने के बारे में सोचते हैं तो जंगली रसभरी को कोई भी खाने की सलाह नहीं देता है।2. कच्चा रसभरी नुकसानदायक : कभी भी बिना पके रसभरी को नहीं खाना चाहिए क्योंकि कच्चे रसभरी विषैले होते हैं और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
3. रसभरी से एलर्जी में नुकसानदायक : अगर आपको बाकी की बेरीज से एलर्जी है तो आपको इसे बिना किसी की सलाह के नहीं खाना चाहिए। इसका सेवन करने से पहले आप एक बार डॉक्टर से विचार-विमर्श जरुर कर लें।
4. गर्भवती महिलाओं के लिए : जो महिलाएं गर्भवती होती हैं या स्तनपान करा रही होती हैं उनके लिए रसभरी नुकसानदायक भी हो सकती है इसलिए इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरुरी होता है।
क्रैनबेरी जूस के फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आपका पोस्ट पढ़ने में बहुत दिलचस्प है। यह बहुत जानकारी पूर्ण और सहायक है। आमतौर पर, मैं कभी भी ब्लॉग पर टिप्पणी नहीं करता हूं लेकिन आपका लेख इतना आश्वस्त करता है कि मैं खुद को इसके बारे में कहने के लिए नहीं रोक पाया । आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, इसे बनाए रखें।
ReplyDelete