करौंदा (क्रैनबेरी) के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Cranberry Benefits & Side Effects In Hindi



करौंदा क्या है-Cranberry In Hindi

करौंदा का वैज्ञानिक नाम कैरिसा कैरेंड्स है। करौंदा एक तरह का फल होता है जो स्वाद में खट्टा होता है। यह एक प्रकार की छाड़ पर पाया जाता है। करौंदे का पेड़ कांटेदार होता है और 7 या 8 फुट तक होता है।

करौंदे के पेड़ दो तरह के होते हैं एक पर छोटे फल लगते हैं और दुसरे पर बड़े फल लगते हैं। करौंदे का आचार, सब्जी, चटनी, मुरब्बा आदि बनाए जाते हैं जो खाने में बहुत अधिक स्वदिष्ट लगते हैं।

करौंदे का पेड़ मुख्यतः भारत में, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हिमालय, नेपाल और अफगानिस्तान में पाया जाता है। कच्चे करौंदे का रंग सफेद और लाल और पके हुए करौंदे का रंग काला हो जाता है। इसके अंदर 4 बीज निकलते हैं।

करौंदे के औषधीय गुण-Medicinal Properties Of Cranberry In Hindi

स्वाद में खट्टे लगने वाले करौंदा में कई रोगों से लड़ने की शक्ति होती है। करौंदा जुकाम, खांसी, ब्लड प्रेशर, वजन कम करने, कैंसर, दांत व हड्डियों, सर्पदंश, मधुमेह, बालों, पिम्पल्स, मस्तिष्क, ह्रदय आदि को स्वस्थ रखने की क्षमता होती है।

करौंदा में पोषक तत्व-Nutrition In Cranberry In Hindi

करौंदा में विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, कैलोरी, सैलिसिलिक एसिड, पानी, मैग्नीशियम, लौह, फोस्फोरस, सोडियम, पोटेशियम, जिंक, थाईमिन , राइबोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन बी6, फ्लैवोनोइड्स, प्रोंथोसाइनिडिन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।

Also Read : Cranberry Nutrition

करौंदे के अन्य नाम-Others Name Of Cranberry In Hindi

  1. हिंदी - करौंदा, करोंदी
  2. अंग्रेजी - फ्लावर्ड और क्रेनबेरी
  3. संस्कृत - करमर्द, सुखेण, कृष्णापाक फल
  4. बंगाली - करकचा
  5. मराठी - मरवंदी
  6. गुजरती - करमंदी
  7. तेलगी - बाका
  8. लैटिन - कैरिसा करंदस

करौंदा के फायदे-Benefits Of Cranberry In Hindi


1. जुकाम और बुखार में फायदेमंद-Cranberry Goods For Cold And Fever

आज के प्रदुषण के वातावरण में बच्चों को और बड़ों को संक्रमण बहुत जल्दी घेर लेते हैं जिसके परिणाम बुखार और जुकाम जुकाम से शुरू होते हैं और भयानक रोग पर खत्म होते हैं लेकिन करौंदा के सेवन से जुकाम और बुखार को कम किया जा सकता है।

बुखार और जुकाम को कम करने के लिए करौंदा का उपयोग दवाई की तरह करना होता है। अगर आप बुखार से ग्रस्त हैं तो आप करौंदे की जड़ ले लें। अब इसे पानी के साथ मिलकर पीस कर लेप बना लीजिये। अब इस लेप को आप अपने आप को लगाकर बुखार से मुक्त हो सकते हैं।

2. दांतों और हड्डियों में फायदेमंद-Cranberry Goods For Teeth And Bones

अक्सर देखा जाता है कि बढती उम्र के साथ हड्डियाँ कमजोर होने लगती है और दांत भी कमजोर हो जाते हैं और धीरे-धीरे टूटने लगते हैं। हड्डियों और दांतों को मजबूटी करने के लिए कैल्शियम की जरुरत होती है जो करौंदा में बहुत पाया जाता है इसलिए इसके सेवन से दांत और हड्डियाँ मजबूत होते हैं।

3. त्वचा में फायदेमंद-Cranberry Goods For Skin


बढती उम्र के साथ त्वचा पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं ऐसा कमजोरी से भी होता है। अगर आप अपनी त्वचा पर से झुर्रियों को हटाना चाहते हैं तो करौंदे का सेवन करें क्योंकि इसके सेवन से चेहरे की झुर्रियां कम हो जाती है और झुर्रियों का निर्माण भी कम हो जाता है।

4. वजन कम करने में फायदेमंद-Cranberry Goods For Weight Loss


आज के समय में लोग अपने वजन के बढ़ जाने को बहुत अधिक गंभीरता से ले लेते हैं उन्हें लगता है कि वे मोटे होकर बहुत भद्दे लगते हैं इसलिए वे अपने वजन को कम करना शुरू कर देते हैं ऐसे लोगों के लिए करौंदे का सेवन बहुत अधिक फायदेमंद होता है। करौंदे का सेवन करने से वजन कम हो जाता है क्योंकि करौंदे में बहुत कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है जो वजन को बढने नहीं देती।

5. मुंह की दुर्गंध में फायदेमंद-Cranberry Goods For Smirk


अगर आपके मुंह से बहुत अधिक दुर्गन्ध आती है तो आप करौंदे का सेवन कर सकते हैं ऐसा करने से आपके मुंह से दुर्गंध आना बंद हो जाएगी।

6. कैंसर में फायदेमंद-Cranberry Goods For Cance


अगर आपको स्तन कैंसर की बीमारी है और आप अपने ठीक होने की उम्मीद करते हैं तो आपके लिए करौंदा बहुत अधिक लाभदायक होता है क्योंकि इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो स्तन कैंसर से लड़ने में हमारी मदद करते हैं। करौंदे में ऐसे गुण भी पाए जाते हैं जो कोलन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर आदि के होने की संभावना को भी कम कर देता है।

7. ब्लड प्रेशर में फायदेमंद-Cranberry Goods For Blood pressure


जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उनके लिए करौंदा बहुत अधिक फायदेमंद सिद्ध होता है क्योंकि यह ब्लड प्रेशर वालों के लिए एक चटपटी दवाई की तरह काम करता है। करौंदे का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कम हो जाता है।

8. सांप के काटे में फायदेमंद-Cranberry Goods For Snake's Cut

अगर किसी को सांप ने काट लिया हो और आसपास कोई भी सुविधा उपलब्ध न हो तो आप करौंदे के पेड़ का ताना लें। अब इसे गर्म पानी में डालकर उबाल लें। अब इसे सांप के काटे हुए रोगी को पिलाएं। ऐसे करने से सांप के जहर का असर कम हो जाता है और आप उसे कोई भी सुविधा देकर उसे बचा सकते हैं।

9. गैस में फायदेमंद-Cranberry Goods For Gas


बहुत से लोगों को पाचन क्रिया के ठीक न होने की वजह से एसिडिटी, गैस, खट्टी डकार आना, भूख न लगना आदि समस्याएं हो जाती हैं। अगर आप इन समस्याओं को दूर करना चाहते हैं तो आप करौंदा का सेवन कर सकते हैं। करौंदा का सेवन करने से इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

10. स्कर्वी रोग में फायदेमंद-Cranberry Goods For Scurvy


स्कर्वी रोग के हो जाने की स्थिति में अगर आप करौंदा का सेवन करते हैं तो वह आपके लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता है क्योंकि करौंदा में विटामिनों की अधिकता पाई जाती है जो स्कर्वी रोग को ठीक रखने में मदद करती है। आप स्कर्वी रोग होने पर करौंदे का जूस, चटनी, सब्जी आदि खा सकते हैं इससे भी आपको फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें : करौंदा के चमत्कारिक फायदे 


करौंदा के नुकसान-Side Effects Of Cranberry In Hindi

1. इंटरस्टिशियल सिस्टाइटिस में नुकसानदायक : यह मूत्राशय से संबंधित बीमारी होती है इसमें आपका मूत्राशय कमजोर होता है और और मूत्र त्याग करते समय बहुत तेज दर्द होता है। ऐसे में आपको करौंदा का सेवन नहीं करना चाहिए इससे इस रोग के और ज्यादा बढ़ने की संभवना बढ़ जाती है।

2. दांतों के लिए नुकसानदायक : करौंदे का जूस अधिक मात्रा में पीना नुकसानदायक होता है क्योंकि अधिक मात्रा में करौंदे का जूस पीने से दांतों की लेयर के कमजोर होने की संभावना पैदा हो जाती है।

3. मधुमेह में नुकसानदायक : जिन लोगों को मधुमेह या पेट से संबंधित रोग होते हैं उन लोगों को करौंदे का या करौंदे के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर फिर भी आप इसका सेवन करते हैं तो आपको पेट से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

4. ह्रदय की दवाईयों के लिए : जो लोग ह्रदय से संबंधित दवाईयां ले रहे होते हैं उन लोगों को करौंदे का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह दवाईयों के असर को प्रभावित करता है या उसे बेअसर कर देता है। अगर आप करौंदे का जूस पीना चाहते हैं तो एक बार डॉक्टर से विचार-विमर्श जरुर कर लें।

5. गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक : जो स्त्रियाँ गर्भवती हैं या स्तनपान कराती हैं उनके लिए करौंदा बहुत अधिक नुकसानदायक होता है उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए।

6. एस्पिरिन से एलर्जी में नुकसानदायक : ऐसे लोग जिन्हें एस्पिरिन से एलर्जी होती है उनके लिए करौंदा नुकसानदायक होता है क्योंकि करौंदा में सैलिसिलिक एसिड होता है इसलिए उन्हें करौंदे के सेवन से बचना चाहिए।

7. खून के लिए नुकसानदायक : जब बहुत अधिक मात्रा में करौंदा का सेवन किया जाता है तो उनका खून पतला भी हो जाता है इसलिए इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए।

1 comment: